बैन लगने के बाद दूसरे नाम से वापस आया ब्लू व्हेल चैलेंज गेम

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Aug 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
Blue Whale game available in various other names
ब्लू व्हेल - फोटो : social media

    खूनी खेल के नाम से मशहूर ब्लू व्हेल चैलेंज गेम पर सरकार ने बैन लगा दिया है। भारत सरकार ने गूगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल साइट्स से Blue Whale Challenge के लिंक्स को हटाने को निर्देश दिया है।

    ये भी पढ़ेंः क्या है 'खूनी खेल' Blue Whale जो ले रहा है बच्चों की जान? अपने बच्चों को ऐसे रखें गेम से दूर

    वहीं अब यह गेमA Silent House, A Sea of Whales, Wake Me Up at 2.40amजैसे नामों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि 11 अगस्त को सरकार ने इस खतरनाक ऑनलाइन गेम के लिंक्स को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से रिमूव करने को कहा था।

    विज्ञापन

    क्या है खूनी खेल Blue Whale Challenge?

    blue whale suicide
    blue whale suicide - फोटो : HT

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह एक ऑनलाइन सुसाइड गेम है जिसमें प्लेयर्स को 50 दिनों में 50 टास्क दिए जाते हैं। गेम में नस काटने और हाथ पर धारदार ब्लेड से ब्लू व्हेल का स्केच बनाने को कहा जाता है। गेम के आखिरी यानी 50 टास्क में प्लेयर्स को सुसाइड करने को कहा जाता है और ऐसा नहीं करने पर उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस गेम के जरिए सबसे ज्यादा बच्चों को शिकार बनाया जा रहा है। इस गेम को बनाने वालेPhillip Budeikinको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलिप ने पुलिस को बताया कि उसने यह गेम उन लोगों के लिए बनाया जो लोग जीना नहीं चाहते।

    इस गेम से सबसे ज्यादा रूस में करीब 150 बच्चों की मौत हुई है। अब यह गेम भारत में आ चुका है। हाल ही में मुंबई में एक बच्चे ने छत से कूदकर जान दे दी है। इसके बाद सरकार ने सरकार गेम को लेकर सख्त हो गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें