Cyber Dost: संभावित फिशिंग प्रयासों से रहें सावधान, फर्जी लिंक पर क्लिक करने से बचें
देश में लगातार साइबर अपराध में इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में साइबर दोस्त ने एक्स प्लेटफॉर्म पर अपनी पोस्ट के जरिए लोगों को फिशिंग के संभावित प्रयासों से सावधान रहने को कहा है।

विस्तार
बीते कुछ सालों में साइबर मामलों में काफी तेजी आई है। साइबर अपराधी अपने नए-नए तरीकों से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते हैं। इन दिनों फिशिंग स्कैम ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है। ऐसे में एक्स यानी ट्विटर पर साइबर मामलों से सावधान करने वाली संस्था साइबर दोस्त ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट साझा की है। साइबर दोस्त ने लोगों को फिशिंग के संभावित प्रयासों से सावधान रहने के लिए कहा है।
पोस्ट में आगे एक फोटो भी साझा की गई है। साइबर दोस्त ने फोटो में बताया है कि इन दिनों एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का फर्जी ईमेल फैलाया जा रहा है। ये ईमेल पूरी तरह से फर्जी है। इस फर्जी ईमेल में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। जैसे मौजूदा कार्ड को अपग्रेड करें और प्री-अप्रूव कार्ड अपग्रेड पर रिवार्ड हासिल करें। फर्जी ईमेल में आगे बताया गया है कि अगर ऊपर बताया गया लिंक काम नहीं करता है तो इस लिंक को कॉपी करके अपने ब्राउजर में खोलें।
- सावधान: अब यह कंपनी पढ़ेगी आपके मैसेज, Facebook ने कर दिया आपका सौदा
- Google Maps: एंड्रॉयड ऑटो और कार प्ले में गूगल मैप्स 3डी बिल्डिंग फीचर कैसे करें ऑफ, पढ़ें सिंपल स्टेप्स
- अश्लीलता पर लगाम: Instagram में आ रहा बड़ा अपडेट, मैसेज में ऑटोमैटिक ब्लर हो जाएंगी गंदी तस्वीरें
- Poetry Camera: एआई पावर्ड कैमरा फोटो से बना देगा कविताएं, बेहद कमाल का है ये डिवाइस