Assembly Election Results: आनंद महिंद्रा ने कहा- लोकतंत्र का खेल किसी भी खेल या मूवी से अधिक रोमांचकारी है
मतगणना के बीच एक्स पर एक पोस्ट करते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा- 'लोकतंत्र का एक्शन किसी भी खेल या ब्लॉकबस्टर फिल्म की तुलना में कहीं अधिक मनोरंजक और रोमांचकारी है।'

विस्तार
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है और तेलंगाना में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीतती दिख रही है।
चुनावी परिणामों पर देश-दुनिया की नजरें हैं। दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी रिजल्ट पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने मतगणना के बीच एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा- 'लोकतंत्र का एक्शन किसी भी खेल या ब्लॉकबस्टर फिल्म की तुलना में कहीं अधिक मनोरंजक और रोमांचकारी है।'
बता दें कि चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर एक बजे तक मध्य प्रदेश में भाजपा 162 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 65 सीटों पर आगे है। राजस्थान में भाजपा 111 और कांग्रेस 73 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यहां बसपा दो सीटों पर आगे है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा 53 सीटों पर और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। तेलंगाना में कांग्रेस 62 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं बीआरएस 43 और भाजपा 9 सीटों पर आगे है। एआईएमआईएम 4 सीटों पर आगे चल रही है।
- Assembly Election Results: भाजपा ने कहा- यहां सिर्फ एक ही गारंटी चलती है, मोदी की गारंटी
- Assembly Election Results: रुझानों के साथ ट्रेंड में आ गया 'पनौती', कुछ ही मिनटों में हुए 26 हजार पोस्ट
- Trends: युवा को चुनाव से मलतब नहीं, वह सेल्फी से खुश है, गूगल पर खोजी जा रही मेलोनी की उम्र
- Vote Counting: रुझानों के बाद कपिल मिश्रा ने कहा- तिहाड़ में AAP की सरकार बन रही