Assembly Election Results: भाजपा ने कहा- यहां सिर्फ एक ही गारंटी चलती है, मोदी की गारंटी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sun, 03 Dec 2023 01:47 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि 'एक अकेला सब पर भारी'। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि देश देख रहा है कि एक अकेला कितनों पर भारी पड़ रहा है।

विज्ञापन
Assembly Election Results live read social media reactions what everyone says
social media Reactions - फोटो : social media

    विस्तार

    मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक मध्य प्रदेश में भाजपा 155 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 72 सीटों पर और बसपा दो सीटों पर आगे है।

    राजस्थान में भाजपा 113 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस 71 सीटों पर आगे है। वहीं तीन सीटों पर बसपा आगे चल रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा बढ़त लेती दिख रही है। यहां भाजपा 52 सीटों पर, कांग्रेस 36 सीटों पर और सीपीआई एक सीट पर आगे है। तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी 68 सीटों पर, बीआरएस 36 सीटों पर और भाजपा 9 सीटों पर आगे है।

    विज्ञापन

    रुझानों में बहुमत के बाद नेताओं के बयान आने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि 'एक अकेला सब पर भारी'। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि देश देख रहा है कि एक अकेला कितनों पर भारी पड़ रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें