Assembly Election Results: रुझानों के साथ ट्रेंड में आ गया 'पनौती', कुछ ही मिनटों में हुए 26 हजार पोस्ट
तीन सीटों पर बसपा आगे चल रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा बढ़त लेती दिख रही है। यहां भाजपा 52 सीटों पर, कांग्रेस 36 सीटों पर और सीपीआई एक सीट पर आगे है। तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी 68 सीटों पर, बीआरएस 36 सीटों पर और भाजपा 9 सीटों पर आगे है।

विस्तार
मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक मध्य प्रदेश में भाजपा 155 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 72 सीटों पर और बसपा दो सीटों पर आगे है। राजस्थान में भाजपा 113 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस 71 सीटों पर आगे है। वहीं तीन सीटों पर बसपा आगे चल रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा बढ़त लेती दिख रही है। यहां भाजपा 52 सीटों पर, कांग्रेस 36 सीटों पर और सीपीआई एक सीट पर आगे है। तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी 68 सीटों पर, बीआरएस 36 सीटों पर और भाजपा 9 सीटों पर आगे है।
रुझानों में भाजपा को मिली बहुमत के बाद एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पनौती कीवर्ड एक बार फिर से ट्रेंड में आ गया है। इससे पहले राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पनौती कहा था जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ। अब चुनाव परिणाम के बाद फिर से पनौती टॉप ट्रेंड में आ गया है। सोशल मीडिया यूजर्स पनौती कीवर्ड के साथ खूब पोस्ट कर रहे हैं।
- Assembly Election Results: भाजपा ने कहा- यहां सिर्फ एक ही गारंटी चलती है, मोदी की गारंटी
- Trends: युवा को चुनाव से मलतब नहीं, वह सेल्फी से खुश है, गूगल पर खोजी जा रही मेलोनी की उम्र
- Vote Counting: रुझानों के बाद कपिल मिश्रा ने कहा- तिहाड़ में AAP की सरकार बन रही
- Assembly Election Results: रुझानों में बहुमत के बाद शिवराज सिंह ने कहा- 'भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय