Twitter की पाबंदी: Bluesky और Spill की चांदी, दो दिन में मिले 2.5 लाख नए यूजर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Jul 2023 03:46 PM IST
सार

ट्विटर के यूजर्स के कम होने की खबर है और Mastodon, Bluesky और Spill के यूजर्स में लगातार इजाफा हो रहा है। Mastodon को महज एक सप्ताह में 2,94,000 से अधिक नए यूजर्स मिले हैं। वहीं Bluesky ने 2,50,000 एक्टिव यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन
After Twitter limits Mastodon and Bluesky sees 294K users
Twitter, Spill, Bluesky - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एलन मस्क ने दुनिया की सबसे बड़ी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर बंदिशें लगा दी है। एलन मस्क ने मालिक बनते ही कई लोगों को नौकरी से निकाला और उसके बाद उन्होंने ट्विटर ब्लू सर्विस लॉन्च की जो कि एक शुल्क आधारित सेवा है। पहले ट्विटर पर ब्लू टिक फ्री में मिलता था लेकिन एलन मस्क के मालिक बनने के बाद ब्लू टिक के लिए पैसे लेना शुरू कर दिया और अब एलन मस्क ने ट्वीट देखने पर भी पाबंदी लगा दी है।

    एलन मस्क ने कहा है कि ब्लू टिक वाले यूजर प्रतिदिन 6000 पोस्ट देख या पढ़ पाएंगे, जबकि बिना ब्लू टिक वालों के लिए यह लिमिट 600 पोस्ट तक ही है। एलन मस्क ने कहा कि यह अस्थायी व्यवस्था है जिसे बड़े पैमाने पर डाटा चोरी और सिस्टम में हेरफर को रोकने के लिए लागू किया गया है। इसी बीच ट्विटर के यूजर्स के कम होने की खबर है और Mastodon, Bluesky और Spill के यूजर्स में लगातार इजाफा हो रहा है।

    विज्ञापन

    Mastodon, Bluesky और Spill की चांदी

    mastodon vs twitter
    mastodon vs twitter - फोटो : amar ujala

    ऐसा पहली बार नहीं हुई है जब Mastodon की डाउनलोडिंग में इजाफा देखने को मिला है। इससे पहले भी पिछले साल एलन मस्क के ट्विटर के मालिक बनते ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Mastodon के डाउनलोडिंग की संख्या रातों-रात बढ़ गई थी। उस दौरान इस एप को एक दिन में ही करीब 70 हजार यूजर्स ने डाउनलोड किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें