Nokia ने लॉन्च किए दो फोन: 1,699 रुपये है कीमत, कर सकेंगे UPI पेमेंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Jul 2023 01:29 PM IST
सार

Nokia के इन दोनों फोन में 32GB की स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा Nokia 110 में QVGA कैमरा है। फोन के साथ माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलता है। Nokia 110 4G में 1450mAh की बैटरी है जिसे लेकर 8 घंटे के टॉकटाइम का दावा है। Nokia 110 2G में 1000mAh की बैटरी है।

विज्ञापन
Nokia 110 4G and Nokia 110 2G feature phone launched With Inbuilt UPI App Price and Specifications
Nokia 110 4G, Nokia 110 2G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एचएमडी ग्लोबल ने भारत में नोकिया के अपने दो नए फोन Nokia 110 4G (2023) और Nokia 110 2G (2023) लॉन्च किए हैं। इन दोनों फोन के साथ वायरलेस एफएम रेडियो दिया गया है और इसके अलावा दोनों फोन में इनबिल्ट यूपीआई पेमेंट (UPI) एप का भी सपोर्ट है। Nokia 110 4G के साथ HD वॉयस कॉलिंग और 12 दिनों की बैटरी लाइफ का दावा है। दोनों फोन को दो कलर वेरियंट में लॉन्च किया गया है और दोनों में की बॉडी पॉलीकार्बोनेट की है। Nokia 110 4G (2023) और Nokia 110 2G (2023) को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP52 की रेटिंग मिली है।

    Nokia 110 4G की कीमत 2,499 रुपये रखी गई है। वहीं Nokia 110 2G की कीमत 1,699 रुपये है। Nokia 110 4G (2023) को आर्टिक पर्पल और मिडनाइट ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा, जबकि Nokia 110 2G की बिक्री चारकोल और क्लाउडी ब्लू फिनिश में होगी। दोनों फोन को नोकिया की साइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Nokia 110 4G और Nokia 110 2G के साथ सीरीज 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके अलावा फोन में 1.8 इंच की QVGA डिस्प्ले है। दोनों में एफएम रेडियो है जिसके साथ वायरलेस और वायर दोनों का सपोर्ट है। Nokia 110 4G (2023) और Nokia 110 2G (2023) में UPI एप मिलता है जिसकी मदद से आप यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें