भारत के बाद रूस ने ला रहा नया आईटी कानून, सोशल मीडिया कंपनियों पर कसेगा शिकंजा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Jul 2021 05:37 PM IST
सार

रूस ने दंड के तौर अमेरिकी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की स्पीड को भी कम करने का फैसला लिया था। हाल ही में रूस ने गूगल के खिलाफ एक नया केस शुरू किया है।

विज्ञापन
After India Russian President Vladimir Putin has signed a law that obliges foreign social media giants to open offices in Russia
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : Pixabay

    विस्तार

    भारत सरकार ने हाल ही में नए आईटी कानून को लागू किया है जिस पर काफी विवाद भी हुआ। नए आईटी नियमों का समय पर पालन ना करने के कारण ट्विटर से कानूनी सुरक्षा भी वापस ले ली गई है जिसके बाद ट्विटर पर महज 10 दिनों के अंदर कई एफआईआर हो चुके हैं। भारत के बाद अब रूस भी सोशल मीडिया को लेकर नए कानून लाने जा रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक नए आईटी कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

    इस कानून के लागू होने के बाद गूगल, फेसबुक और ट्विटर सममेत तमाम सोशल मीडिया कंपनियों को रूस में अपना दफ्तर खोलना होगा। इसकी जानकारी रूसी सरकार की ओर से जारी एक दस्तावेज से मिली है। कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया कंपनियों की मनमानी रोकने के लिए पुतिन सरकार नया आईटी कानून ला रही है।

    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ समय से रूस विदेशी आईटी कंपनियों पर अपनी निर्भरता को कम करने की कोशिश में है और नया कानून उसी का एक हिस्सा है। कुछ दिन पहले ही रूस ने कुछ ऑनलाइन कंटेंट को अवैध घोषित किया था और उसे डिलीट न करने वाली टेक व सोशल मीडिया कंपनियों पर जुर्माना भी लगाया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रूस ने दंड के तौर अमेरिकी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की स्पीड को भी कम करने का फैसला लिया था। हाल ही में रूस ने गूगल के खिलाफ एक नया केस शुरू किया है।

    बता दें कि भारत सरकार ने 26 मई से नए आईटी नियमों को लागू कर दिया है जिसके तहत सोशल मीडिया कंपनियों को भारत में ही और भारत के ही एक शिकायत निवारण ऑफिसर और नोडल अधिकारी को तैनात करना है। इसके अलावा यदि किसी कंटेंट को लेकर शिकायत होती है तो उसे 24 घंटे के अंदर हटाना होगा और हर महीने सरकार को शिकायतों की रिपोर्ट देनी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें