Scam Alert: ठगी का अड्डा बना इंस्टाग्राम, अमेजन और फ्लिपकार्ट में जॉब के नाम पर लगाया जा रहा चूना
ये ठग इंस्टाग्राम पर जॉब के लिए विज्ञापन दे रहे हैं और ये विज्ञापन इस तरीके से दिए जा रहे हैं कि लोगों को इसमें मेहनत कम और फायदा अधिक नजर आ रहा है। ये ठग लोगों को इंस्टाग्राम के डीएम (डायरेक्ट मैसेज) के जरिए भी लोगों से जॉब के लिए संपर्क कर रहे हैं।

विस्तार
भारत में इंस्टाग्राम स्कैम का सबसे बड़ा अड्डा बन गया है। तमाम कंपनियों में हो रही छंटनी के बाद ये ठग लोगों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। ये ठग इंस्टाग्राम पर जॉब के लिए विज्ञापन दे रहे हैं और ये विज्ञापन इस तरीके से दिए जा रहे हैं कि लोगों को इसमें मेहनत कम और फायदा अधिक नजर आ रहा है। ये ठग लोगों को इंस्टाग्राम के डीएम (डायरेक्ट मैसेज) के जरिए भी लोगों से जॉब के लिए संपर्क कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ये ठग लोगों को जॉब देने के लिए अमेजन, फ्लिपकार्ट और नेटफ्लिक्स जैसे बड़े ब्रांड्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर जॉब के लिए दिए जाने वाले इन विज्ञापन में दावा किया जा रहा है कि काम बहुत ही कम है, लेकिन पैसे खूब मिलेंगे। इसके बाद ये साइबर ठग लोगों से ऑनलाइन एक फॉर्म भरवा रहे हैं जिसमें लोगों से उनके बैंक अकाउंट जैसी महत्वपूर्ण और निजी जानकारी मांगी जा रही है। लोगों से आधार कार्ड जैसी आईडी भी मांगी जा रही है।
लोगों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर फर्जी क्रेडिट और डेबिट कार्ड तैयार किए जा रहे हैं और लोगों के बैंक अकाउंट खाली किए जा रहे हैं। ये ठग लोगों को इंस्टाग्राम पर मैसेज करके शानदार विकेंड ट्रिप की भी लालच दे रहे हैं। इसके बाद वे जॉब के लिए एक टोकन मनी मांगते हैं।
- ऐसा भी होता है: जॉब छोड़ने से पहले महिला ने बदल दिया बॉस का पासवर्ड, कंपनी के डाटाबेस को भी किया ब्लॉक
- Update: WhatsApp यूजर्स अब इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकेंगे स्टेटस, आ रहा है नया अपडेट
- Apple: पेटेंट विवाद के कारण अमेरिका में एपल ने रोकी घड़ियों की बिक्री, रक्त में दिखाती है ऑक्सीजन का माप
- गूगल को झटका: एंड्रॉयड की मजबूत स्थिति का गलत फायदा उठाने के केस में करारी हार, चुकाने होंगे 5,823 करोड़