सैमसंग गैलेक्सी Note 8 आज होगा लॉन्च, दिल्ली में हो रहे इस इवेंट को ऐसे देखें Live

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 मंगलवार को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्चिंग इवेंट नई दिल्ली में दोपहर 12:30 बजे होगा। कंपनी इस इवेंट को लाइव स्ट्रीम करेगी। इवेंट को लाइव देखने के लिए सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। बता दें कि इस स्मार्टफोन को पिछले महीने न्यू यॉर्क में लॉन्च किया गया था। फोन की खास बात है कि यह साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग का पहला स्मार्टफोन है जिसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी नोट सीरीज में S Pen स्टायलस और इनफिनीटी डिस्प्ले दी जाती है। यह डस्ट और वाटर प्रूफ भी होता है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के फीचर्स

गैलेक्सी नोट 8 के फीचर्स की बात करें तो गैलेक्सी S8 और गैलेक्सी S8 प्लस की तरह ही नोट 8 में भी इंफिनिटी डिस्प्ले दी गई है, जिसका एसपैक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में 6.3 इंच की सुपरएमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसका रिजोल्यूशन 1440 X 2960 पिक्सल है। यह 'बिक्सबाई' इंटेलिजेंट अस्सिटेंट के साथ आता है। साथ ही यह वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट भी है। इसमें आई स्कैनर लगा है।
पढ़ें : सावधान, आपके स्मार्टफोन का बैलेंस चुरा रहा है Xafecopy वायरस
फोन में फोटोग्राफी के लिए आईफोन 7 की तरह डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल वाले दो रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह सैमसंग का पहला फोन है, जिसमें ड्यूअल कैमरा सेटअप है, जिसके साथ ड्यूअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (ओआईएस) है। फोन का प्रोसेसर 8895 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर चिपसेट है और इसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है।