4जी डाउनलोड स्पीड में लगातार 8वें महीने जियो टॉप पर : TRAI

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 09 Oct 2017 01:44 PM IST
Reliance Jio Leads in August 4G Download Speeds says TRAI
JIO

    दूरसंचार नियामक ट्राई के मुताबिक 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में अगस्त महीने में रिलायंस जियो एक बार फिर शीर्ष पर रही। अगस्त में रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड 18.43 एमबी प्रति सेकंड रही। यह लगातार आंठवा महीना है जब रिलायंस जियो ने 4जी डाउनलोड स्पीड में टॉप किया है।

    बता दें कि रिलायंस जियो के नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड जुलाई माह में 18.36 एमबीपीएस थी। ट्राई के आकंड़ों के अनुसार अगस्त महीने में भारती एयरटेल की डाउनलोड स्पीड 8.55 एमबीपीएस, वोडाफोन 8.99 एमबीपीएस और आइडिया की डाइनलोडिंग स्पीड 8.74 एमबीपीएस रही।

    ये भी पढ़ेंः Idea ने पेश किया सबसे सस्ता 28GB डाटा वाला प्लान

    वहीं 4जी अपलोडिंग स्पीड के मामले में आइिया 6.307Mbps की स्पीड के साथ पहले पायदान पर, 5.776Mbps के साथ वोडाफोन दूसरे नंबर पर, 4.1344Mbps के साथ जियो तीसरे नंबर पर और 4.088Mbps की स्पीड के साथ एयरटेल चौथे नंबर पर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें