Idea ने पेश किया सबसे सस्ता 28GB डाटा वाला प्लान

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 Oct 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
Idea Cellular offers 1GB Data Per Day for 28 Days at Rs 248
Idea

    आइडिया सेल्युलर ने अब तक का सबसे सस्ता 28 जीबी डाटा वाला प्लान पेश किया है। इससे पहले कंपनी ने 198 रुपये और 357 रुपये के दो प्लान पेश किए थे जिसके तहत अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा मिल रहा है। तो आइए जानते हैं क्या है आइडिया का 248 रुपये वाला नया प्लान?

    रोज 1 जीबी डाटा के मामले में सबसे सस्ता है आइडिया का 248 रुपये वाला प्लान

    आइडिया
    आइडिया - फोटो : Networked India

    इस प्लान के तहत 248 रुपये में 28 दिनों तक रोज 1GB डाटा मिलेगा। हालांकि इस प्लान में वॉयल कॉलिंग की कोई सुविधा नहीं है। इस प्लान के तहत डाटा की स्पीड 4G/3G/2G होगी। ऐसे में 2जी यूजर्स भी इस प्लान को ले सकते हैं। वहीं यह प्लान चुनिंदा ग्राहकों के लिए ही है। रिचार्ज कराने से पहले अपने नंबर पर मौजूद प्लान के बारे में जानकारी जरूर हासिल कर लें।

    विज्ञापन
    idea-rs.248-plan
    idea-rs.248-plan

    image-telecomtalk

    आइडिया के 198 रुपये और 357 रुपये के प्लान

    आइडिया
    आइडिया

    इससे पहले कंपनी ने 198 रुपये और 357 रुपये के प्लान पेश किए हैं। 198 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसके तहत 1GB, 4G/3G/2G डाटा मिलेगा। साथ में किसी भी नेटवर्क परह अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब 357 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 28 दिनों तक रोज 1GB, 4G/3G/2G डाटा मिलेगा। इसके साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। इन दोनों प्लान की अच्छी बात यह है कि ये प्लान 2जी यूजर्स के लिए भी है। दोनों प्लान में प्रतिदिन कॉलिंग की सीमा 300 मिनट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें