ब्लैकबेरी का पहला फुल टच-स्क्रीन फोन BlackBerry Motion लॉन्च, जानें कीमत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 09 Oct 2017 11:08 AM IST
BlackBerry Motion with all touchscreen, no keyboard launched by TCL
BlackBerry Motion

    ब्लैकबेरी का पहला फुल टच-स्क्रीन स्मार्टफोन BlackBerry Motion लॉन्च हो गया है। इस फोन को चाइनीज फोन मेकर कंपनी TCL ने लॉन्च किया है।

    बता दें कि ब्लैकबेरी का मोबाइल बिजनेस टीसीएल के पास है। ब्लैकबेरी मोशन, हाल ही में लॉन्च हुए ब्लैकबेरी कीवन जैसा ही है लेकिन इसमें बी-बोर्ड नहीं दिए गए हैं। फोन को कुछ दिन पहले दुबई में GITEX मे लॉन्च किया गया था।

    BlackBerry Motion की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    BlackBerry Motion
    BlackBerry Motion

    ब्लैकबेरी मोशन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, 5.5 इंच की HD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। इसके अलावा स्क्रीन पर ड्रैगन ट्रायल ग्लास प्रोटेक्शन (DragonTrail Glass) है। फोन के होम पर फिजिकल बटन दिया गया है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4GB रैम और 32GB जीबी स्टोरेज है जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

    BlackBerry Motion के कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला रियर कैमरा, साथ में डुअल टोन LED फ्लैश लाइट, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

    इसके अलावा फोन में 4000mAh की बैटरी। अमेरिका और सऊदी अरब में इस फोन की कीमत 460 डॉलर यानी करीब 30,035 रुपये होगी। हालांकि अन्य देशों में यह फोन कब लॉन्च होगा इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें