Xiaomi ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, 12999 रुपए में मिलेगी बड़ी डिस्प्ले और 5300mAh बैटरी

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने 64 जीबी स्टोरेज वाले Mi Max 2 को इस साल जुलाई में लॉन्च किया था। फोन की कीमत 16999 रुपए रखी गई थी। अब कंपनी ने इसका नया वैरिएंट लॉन्च किया है, जिसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 32 जीबी वाले मी मैक्स 2 फैबलेट की वास्तविक कीमत 14,999 रुपए है, हालांकि 20 सितंबर को इसे 12,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।
पढ़ें: किसने किया आपको WhatsApp पर ब्लॉक? ऐसे करें पता
फोन की सेल ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और ऑफलाइन स्टोर्स Mi Home से खरीदा जा सकेगा। हालांकि इस बात का पता नहीं लगा कि क्या 20 सितंबर के बाद भी फोन 12999 रुपए में ही उपलब्ध होगा या नहीं। मैमोरी के अलावा, नए वैरिएंट में और कोई बदलाव नहीं किया गया है।
क्या हैं Mi Max 2 के फीचर्स

बता दें कि Mi Max 2 में बड़ी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में 5300mAh की बैटरी दी गई और कंपनी दावा करती है कि यह दो दिन का बैटरी बैकअप देगा। फोन क्विक चार्ज 3.0 को भी सपोर्ट करता है जो एक घंटे के भीतर ही 68 फीसदी बैटरी चार्ज कर देता है। इसमें 6.44 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। फोन में क्वालकैम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4जीबी की रैम और 32 जीबी की स्टोरेज होगी।
कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो ग्राफी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी VoLTE, डुअल बैंड वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं।