Zoom ने प्रेसिडेंट को भी नौकरी से निकाला, कुछ दिन पहले ही हुई थी 1,300 लोगों की छंटनी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Mar 2023 09:44 AM IST
सार

ग्रेग टॉम्ब की रिपोर्टिंग सीधे जूम के सीईओ एरिक युआन (Eric Yuan) को थी। एरिक युआन ने जूम की शुरुआत 2021 में की थी और कोरोना महामारी के दौरान जूम की किस्मत चमक गई। पिछले महीने जूम ने करीब 1,300 कर्मचारियों की छंटनी की है जो कि कंपनी के कुल कर्मचारी का 15 फीसदी है।

विज्ञापन
Zoom Fires Its President Greg Tomb Days After Company Cut 1300 Jobs
zoom - फोटो : logo(zoom)

    विस्तार

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म जूम (Zoom) ने अपने प्रेसिडेंट ग्रेग टॉम्ब (Greg Tomb) को भी नौकरी से निकाल दिया है। इसकी जानकारी बीबीसी को कंपनी द्वारा एक नियामक फाइलिंग के हवाले से मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक टॉम्ब के अनुबंध को अचानक से खत्म कर दिया गया है और कंपनी ने इसका कारण भी नहीं बताया है, हालांकि कंपनी की ओर से यह जरूर कहा गया है कि बिना किसी कारण नौकरी से निकाले जाने के लिए टॉम्ब को उचित मानदेय दिया जाएगा।

    ग्रेग टॉम्ब एक व्यवसायी हैं और गूगल के पूर्व कर्मचारी भी हैं। उन्होंने पिछले साल जून में जूम के प्रेसिडेंट का पद संभाला था। उनके आने के बाद से ही जूम कॉल के पेड सब्सक्रिप्शन की शुरुआत हुई। जूम के एक अधिकारी के मुताबिक ग्रेग टॉम्ब की रिप्लेसमेंट की फिलहाल कोई प्लानिंग नहीं है।

    विज्ञापन

    ग्रेग टॉम्ब की रिपोर्टिंग सीधे जूम के सीईओ एरिक युआन (Eric Yuan) को थी। एरिक युआन ने जूम की शुरुआत 2021 में की थी और कोरोना महामारी के दौरान जूम की किस्मत चमक गई। पिछले महीने जूम ने करीब 1,300 कर्मचारियों की छंटनी की है जो कि कंपनी के कुल कर्मचारी का 15 फीसदी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जूम के सीईओ की सैलरी में इस साल 98 फीसदी की कटौती की गई है और उनके बोनस को भी खत्म कर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एरिक युआन ने अपने एक ब्लॉग में कहा, "महामारी के दौरान हमारा रास्ता हमेशा के लिए बदल गया था जब दुनिया को अपनी सबसे कठिन चुनौतियों में से एक का सामना करना पड़ा था और जिस तरह से हम लोगों को जोड़े रखने के लिए एक कंपनी के रूप में जुटे हैं, उस पर मुझे गर्व है।"

    उनके अनुसार, जूम ने महामारी के दौरान अधिक कर्मचारियों को काम पर रखा क्योंकि लोगों ने जूम का इस्तेमाल वर्क फ्रॉम होम और कॉलेज में बड़े स्तर पर हुआ। उन्होंने आगे कहा, "हमने अथक रूप से काम किया, लेकिन हमने गलतियां भी कीं। हमें अपनी टीमों का पूरी तरह से विश्लेषण करने या आकलन करने में उतना समय नहीं लगा कि क्या हम सर्वोच्च प्राथमिकताओं की ओर स्थायी रूप से बढ़ रहे थे।"

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें