इतना डाउनलोड हुआ यह एप कि सर्वर क्रैश हो गया, आपका चेहरा बदलकर बना सकता है 'हीरो'

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 03 Sep 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
Zao a face swapping app goes viral in china rise privacy
ZAO - फोटो : app store

    कुछ दिन पहले एक फेस एप अचानक से वायरल हो गया था। सोशल मीडिया पर फेस एप की मदद से लोग अपने बुढ़ापे की फोटो बनाकर शेयर कर रहे थे, हालांकि कुछ दिन बाद ही यह मामला ठंडा हो गया। वहीं अब एक ऐसा ही फेस स्वैपिंग एप आया है जो काफी वायरल हो रहा है। यह एप किसी का भी चेहरा बदलकर उसे हीरो बना सकता है। आइए जानते हैं इस एप के बारे में...

    एप का नाम है ZAO जो चीन में काफी वायरल हो रहा है। यह एप फिलहाल सिर्फ आईफोन के लिए ही मौजूद है। ZAO एप आपके चेहरे को किसी सेलेब्रिटी के चेहरे में बदलता है। खास बात यह है कि ZAO के जरिए किसी वीडियो में भी किसी का चेहरा किसी हीरो के चेहरे से बदला जा सकता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Face App की मदद से 18 साल बाद मिला बच्चा, तीन साल की उम्र में हुआ था किडनैप

    इस एप की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह एप स्टोर पर पब्लिश होने के कुछ घंटों बाद वायरल हो गया है और हालत यह है कि ज्यादा ट्रैफिक के कारण एप का सर्वर ही क्रैश हो गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ZAO पर भी प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

    ZAO
    ZAO - फोटो : social media

    इस एप को लेकर कुछ एक्सपर्ट्स ने चिंता जाहिर की है और कहा है कि इस एप के जरिए किसी भी वीडियो या फोटो में चेहरा बदला जा सकता है। ऐसे में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है कि वीडियो या फोटो असली है या नहीं। इस एप को डाउनलोड करने के बाद अकाउंट बनाना होता है और अपवी फोटो अपलोड करनी होती है। इसके बाद एप पर दिख रहे सेलेब्रिटीज के वीडियोज में से किसी एक को चुनकर आप वीडियो में दिख रहे सेलेब्रिटीज की जगह अपना चेहरा दिखा सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें