अलर्ट: YouTube ने जारी की नई गाइडलाइन, अब हटाए जाएंगे ऐसे वीडियोज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 Nov 2023 11:33 AM IST
सार

एआई की मदद से हर रोज लाखों-करोड़ों फर्जी कंटेंट तैयार किए जा रहे हैं और इन कंटेंट को सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। अब इसे रोकने के लिए YouTube ने नई गाइडलाइन जारी की है।

Youtube to Remove AI Generated Content That Impersonates Individuals
youtube - फोटो : istock

    विस्तार

    जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पिछले कुछ वर्षों में काफी लोकप्रिय हुआ है। शुरुआत में यह जितना अच्छा लग रहा था अब उतना ही कड़वा हो गया है। कई मामलों में तो एआई का इस्तेमाल बेहतर है लेकिन इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा गलत कार्यों में हो रहा है। एआई की मदद से हर रोज लाखों-करोड़ों फर्जी कंटेंट तैयार किए जा रहे हैं और इन कंटेंट को सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। अब इसे रोकने के लिए YouTube ने नई गाइडलाइन जारी की है।

    YouTube ने कहा है कि अब उसके प्लेटफॉर्म पर एआई कंटेंट के लिए कोई जगह नहीं है यानी यदि आप YouTube पर एआई द्वारा बनाए गए वीडियो, फोटो या कुछ भी शेयर करते हैं तो यूट्यूब ऐसे वीडियो को हटा देगा या फिर लेबल लगा देगा। YouTube के नए अपडेट में कहा गया है कि कंटेंट क्रिएटर्स यदि एआई कंटेंट अपलोड करते हैं तो उन्हें बताना होगा कि यह कंटेंट एआई के जरिए तैयार किया गया है, अन्यथा वीडियो को हटा दिया जाएगा।

    YouTube ने अपने ब्लॉग में इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है। यूट्यूब ने कहा है कि यदि कोई यूजर कंटेंट देख रहा है तो वह उसे बताएगा कि यह कंटेंट एआई की मदद से तैयार किया गया है। एआई लेबल के लिए डिस्क्रिप्शन में एक ऑप्शन भी मिलेगा। यूट्यूब ने यह भी कहा है कि नई गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले क्रिएटर्स के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। कंटेंट को हटा दिया जाएगा या फिर उस चैनल का मोनेटाइजेशन बंद कर दिया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें