यूट्यूब जल्द ही लॉन्च करने वाला है TikTok जैसा शॉर्ट वीडियो एप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 Apr 2020 01:29 PM IST
सार
विज्ञापन
YouTube is working on a Shorts mobile to take on TikTok, says report
youtube tiktok - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    टिकटॉक की भारत में लोकप्रियता को लेकर शायद ही आपको बताने की जरूरत है। कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन होने के बाद टिकटॉक की डाउनलोडिंग में बंपर इजाफा हुआ है। इसी बीच खबर है कि यूट्यूब, टिकटॉक की टक्कर में शॉर्ट वीडियो मोबाइल एप लॉन्च करने वाला है।

    द इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूब एक शॉर्ट वीडियो एप पर काम कर रहा है जिसका नाम Shorts है और इस एप का सीधा मुकाबला टिकटॉक से होगा। शॉर्ट्स एप टिकटॉक के मुकाबले बेहतर हो सकता है। साथ ही Shorts एप में यूजर्स को टिकटॉक के मुकाबले ज्यादा वीडियो और म्यूजिक मिलेंगे, क्योंकि यूट्यूब के पास पहले से ही अरबों म्यूजिक का लाइसेंस है। हालांकि इस एप की लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    बता दें कि TikTok को साल 2016 में चीन में लॉन्च किया गया था और दो साल बाद साल 2018 में इसे दुनिया के कई देशों में लॉन्च किया गया। टिकटॉक एप एक तरह से लिप सिंकिंग एप है यानी म्यूजिक या डायलॉग चलता रहेगा, आपको सिर्फ होंठ हिलाना है। टिकटॉक पर आप तीन सेकेंड से लेकर 60 सेकेंड तक के वीडियो बना सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ग्लोबल लॉन्चिंग के कुछ ही महीने बाद टिकटॉक गूगल प्ले-स्टोर और एपल एप स्टोर पर सबसे अधिक डाउनलोड होने वाले एप और लोकप्रिय एप की कैटेगरी में आ गया।

    टिकटॉक एप 10-30 साल तक के युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय है, हालांकि टिकटॉक पर कई बार प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठे हैं। कई देश की सेनाओं ने सैनिकों के टिकटॉक इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें