YouTube Update: यूट्यूब का एआई टूल डीपफेक कंटेंट से करेगा मुकाबला, क्रिएटर्स को मिलेगी राहत

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 07 Sep 2024 07:00 PM IST
सार

सबसे पुराने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक यूट्यूब जल्द ही एक धांसू एआई टूल पेश कर सकता है। इस नए अपडेट के आने के बाद यूजर्स के साथ-साथ क्रिएटर्स को भी बड़ी राहत मिलेगी। जानिए क्या है इसकी डिटेल।

youtube develops new ai tools to combat deepfakes and protect creators identities
YouTube Update - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    सोशल मीडिया का सबसे लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब लगातार अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लेकर आ रहा है। ऐसे में यूट्यूब पर एक कमाल का फीचर जल्द ही दस्तक देने वाला है। यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर बीते काफी समय से एआई डीपफेक वीडियो देखने को मिलती है। एआई डीपफेक वीडियो की वजह से अक्सर यूजर्स को गलत जानकारी मिलती है। मगर इसी वजह से साइबर अपराधी लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। मगर यूट्यूब के नए फीचर से इस समस्या को दूर किया जा सकता है।

    रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यूट्यूब जल्द ही एक एआई टूल फीचर लाने वाला है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यूट्यूब इस फीचर को रोलआउट करने की पूरी तैयारी कर चुका है। यूट्यूब के एआई फीचर के जरिए कंटेंट क्रिएटर्स को काफी फायदा होगा। यूट्यूब के नए अपडेट के जरिए यूजर्स आसानी से डीपफेक कंटेंट की रिपोर्ट कर सकेगा। इसके साथ ही यूजर्स की प्राइवेसी चिंता भी काफी हद तक दूर हो जाएगी।

    रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि यूट्यूब एआई टूल की वजह से क्रिएटर्स प्लेटफॉर्म पर बेहतर ढंग से नियंत्रण कर सकेंगे। दरअसल, बीते कुछ सालों में कई बड़ी हस्तियों के डीपफेक वीडियो सामने आए हैं। इसके साथ कई क्रिटर्स के चेहरे और आवाज को भी डीपफेक वीडियो के लिए इस्तेमाल किया गया है। जी हां, नए अपडेट के जरिए एआई द्वारा तैयार किए गए कंटेंट की पहचान आसानी से की जा सकेगी। इस फीचर को मैनेजमेंट सिस्टम के तहत लाया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें