ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त इन पांच टिप्स का रखें ध्यान
अमर उजाला
Sat, 7 September 2024
Image Credit : FREEPIK
स्मार्टफोन के दौर में हर काम ऑनलाइन हो जाता है। ऐसे में ऑनलाइन खरीदारी के लिए भी कई सारे विकल्प हैं। अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आगे जानिए डिटेल।
Image Credit : FREEPIK
ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त पांच बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे आपको काफी फायदा हो सकता है।
Image Credit : FREEPIK
ऑनलाइन शॉपिंग हमेशा किसी लोकप्रिय प्लेटफॉर्म से ही करें। अगर आप किसी अनजान वेबसाइट से खरीदारी करेंगे तो हो सकता है कि कोई नुकसान हो जाए।
Image Credit : FREEPIK
ऑनलाइन खरीदारी के दौरान कई प्लेटफॉर्म जरूरत से ज्यादा जानकारी मांगते हैं। मगर प्लेटफॉर्म के साथ बहुत सीमित जानकारी ही साझा करें।
Image Credit : FREEPIK
ऑनलाइन खरीदारी के समय अपने डिवाइस के पासवर्ड या पिन को मजबूत रखें, ताकि कोई भी डिवाइस में अवैध एक्सेस न ले सके।
Image Credit : FREEPIK
काफी वेबसाइट ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ऑफर देती हैं। कई बार यह स्पैम मैसेज होते हैं, जिसकी वजह से नुकसान हो सकता है।
Image Credit : FREEPIK
अगर ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कार्ड्स का इस्तेमाल करते हैं तो काफी सावधान रहना चाहिए। किसी के साथ भी कार्ड की जानकारी शेयर न करें।