YouTube: यूट्यूब चैनल हैक होने से बचाएगा गूगल का नया एआई टूल! क्रिएटर्स को मिलेगा बड़ा फायदा
क्या आपका यूट्यूब चैनल है, अगर हां तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। गूगल ने क्रिएटर्स की मदद के लिए एक नया एआई टूल रोलआउट कर दिया है। इस फीचर की सहायता से यूट्यूब को हैक होने से बचाया जा सकता है।

विस्तार
गूगल के कई एप्स हैं, जिनकी वजह से यूजर्स को काफी फायदा होता है। इनमें यूट्यूब का नाम भी आता है, ऐसे में अगर आप एक क्रिएटर हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर आपका यूट्यूब चैनल हैं और कभी अचानक से किसी दिन आपका यूट्यूब चैनल हैक हो जाए और आपका कंटेंट गायब हो जाए। साथ ही चैनल का नाम बदल दिया जाए और चैनल का एक्सेस नहीं मिल रहा हो तो ऐसी स्थिति में क्या होगा। यूट्यूब चैनल के साछ इस तरह की समस्या काफी आम है। यह परेशानी सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दुनियाभर में यह दिक्कत है।
यूट्यूब चैनल पर लगातार बढ़ती इस समस्या की गूगल ने पहचान की और इससे निपटने के लिए एक खास तैयारी भी है। गूगल ने इस परेशानी को दूर करने के लिए एक खास टूल पेश किया है। एआई टूल के जरिए इस तरह की दिक्कत को दूर किया जा सकता है। इस टूल को खासतौर पर इस तरह से डिजाइन किया गया है कि हैक हुए यूट्यूब चैनल को जल्द से जल्द से रिकवर किया जाए। साथ ही यूट्यूब चैनल को एक बार फिर से ठीक जाए।
गूगल के इस टूल से उन क्रिएटर्स को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जो अपने चैनल पर पूरी तरह से निर्भर है और उनका अकाउंट एक्सेस नहीं हो रहा है। क्रिएटर्स के लिए यह टूल काफी उपयोगी है, क्योंकि ज्यादातर मामलों में चैनल ही क्रिएटर्स के लिए सबकुछ होता है। यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर रोलआउट किए गए एआई टूल के जरिए उन क्रिएटर्स को भी फायदा मिलेगा, जिन्हें लगता है कि उनका अकाउंट किसी भी समय हैक हो सकता है, या फिर उनका चैनल किसी हैकर्स के निशाने पर आ सकता है। ऐसे में यह टूल पूरी तरह से अकाउंट की सेफ्टी काम करेगा।