WhatsApp में आ रहा है 'बाद में पढ़ने' वाला फीचर, जानें इसके बारे में

फेसबुक के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp अब एक नए फीचर पर काम कर रहा है। WhatsApp के इस नए फीचर का नाम Read Later है। यह फीचर व्हाट्सएप के पुराने फीचर Archived Chats की जगह लेगा। रीड लेटर फीचर की मदद से आप किसी चैट को बाद में पढ़ने के लिए सेव कर सकते हैं और बाद में पढ़े जाने मैसेज की एक लिस्ट भी बना सकते हैं।
यह सेटिंग करने के बाद ऐसे चैट म्यूट हो जाएंगे और नए मैसेज का नोटिफिकेशन भी नहीं दिखेगा। आमतौर पर किसी भी यूजर के लिए सभी ग्रुप और चैट महत्वपूर्ण नहीं होते हैं। ऐसे में यह फीचर उनकी काफी मदद करेगा।
व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने नए फीचर के बारे में जानकारी दी है। व्हाट्सएप का नया फीचर रीड लेटर एंड्रॉयड के बीटा वर्जन v2.21.2.2 में दिखा है।
इससे पहले पिछले साल नवंबर में iOS के बीटा वर्जन v2.20.130.16 में इस फीचर को देखा गया था, हालांकि दो महीने बाद भी यह फीचर सभी यूजर्स के लिए लाइव नहीं हुआ है।
WABetaInfo के मुताबिक Read Later फीचर पूरी तरह से Archived Chats की तरह है और नए फीचर को आर्काइव चैट को रिप्लेस करने के लिए ही लॉन्च किया जा रहा है। चैट लिस्ट में किसी चैट पर टैप करने पर यह फीचर आपको रीड लेटर का विकल्प मिलेगा।
किसी चैट या ग्रुप को रीड लेटर मार्क करने के बाद पूरी लिस्ट को सेटिंग में जाकर चेक कर सकते हैं और चैट को पढ़ सकते हैं, हालांकि फिलहाल यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों वर्जन पर बीटा टेस्टिंग में ही है। ऐसे में आपको इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
- स्मार्टफोन में आवाज क्लियर नहीं आती तो अपनाएं ये चार ट्रिक्स, सर्विस सेंटर नहीं जाना पड़ेगा
- CES 2021: Intel ने पेश किए चार नए प्रोसेसर, 500 से अधिक नए पीसी में होगा इस्तेमाल
- आज से लागू: लैंडलाइन फोन से मोबाइल नंबर डायल करते समय लगाना होगा शून्य
- Samsung galaxy S21: गैलेक्सी एस21, गैलेक्सी एस21 प्लस और गैलेक्सी अल्ट्रा स्मार्टफोन हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 69,999 रुपये