Update: WhatsApp में आ रहा एक नया सिक्योरिटी फीचर, लॉक डिवाइस में चैट देखने के लिए बताना होगा कोड
WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसके बाद आप ना सिर्फ प्राइमरी डिवाइस पर बल्कि लिंक्ड डिवाइस के व्हाट्सएप चैट को भी लॉक कर सकेंगे यानी लिंक्ड डिवाइस के चैट को देखने के लिए भी चैट लॉक कोड देना होगा।

विस्तार
मेटा लंबे समय से अपने मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp के लिए प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर काम कर रहा है। पिछले कुछ महीनों पर नजर डालें तो मेटा ने WhatsApp के लिए कई सारे प्राइवेसी फीचर पेश किए हैं और अब कंपनी एक और प्राइवेसी फीचर पर काम कर रही है।
WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसके बाद आप ना सिर्फ प्राइमरी डिवाइस पर बल्कि लिंक्ड डिवाइस के व्हाट्सएप चैट को भी लॉक कर सकेंगे यानी लिंक्ड डिवाइस के चैट को देखने के लिए भी चैट लॉक कोड देना होगा।
WhatsApp पर प्राइवेसी का यह फीचर पहले से ही है, लेकिन केवल प्राइमरी डिवाइस के लिए। अब इसे सभी लिंक्ड डिवाइस के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। नए फीचर की फिलहाल बीटा वर्जन पर टेस्टिंग हो रही है। कुछ दिनों में इसका अपडेट जारी हो सकता है।
- Tech Tips: एंड्रॉयड फोन में फाइल शेयर करने के लिए ऐसे करें Quick Share का इस्तेमाल
- दुःखद: बंद होने जा रही है गूगल की यह सर्विस, लाखों यूजर्स को लगेगा झटका, छह साल पहले हुई थी लॉन्च
- Part Time Job Scam: अधिक पैसे की चाहत महिला को पड़ी महंगी, खाते से निकले 4.63 लाख रुपये
- Click Here: ट्रेंड में शामिल होने से पहले ALT का मतलब भी जान लें, पहले भी शुरू हुआ था यह खेल