Tech News: WhatsApp लाया ऐसा फीचर जिसका सभी को था इंतजार, अब स्टेटस में कर सकेंगे टैग
WhatsApp एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद आप अपने स्टेटस में किसी को टैग कर सकेंगे। यह ठीक उसी तरह होगा जैसा कि पहले से इंस्टाग्राम और फेसबुक में है। आप अपने स्टेटस में जिसे टैग करके उसे टैग होने का नोटिफिकेशन मिलेगा।

विस्तार
Meta के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp अब एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद आप कहेंगे कि इसी का तो इंतजार था। WhatsApp स्टेटस फीचर के लिए एक बड़ा अपडेट जारी करने वाला है जिसके बाद कुछ लोगों के लिए तो यह फीचर मुसीबत बन जाएगा लेकिन कुछ लोगों के लिए यह तोहफा भी होगा।
WhatsApp एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद आप अपने स्टेटस में किसी को टैग कर सकेंगे। यह ठीक उसी तरह होगा जैसा कि पहले से इंस्टाग्राम और फेसबुक में है। आप अपने स्टेटस में जिसे टैग करके उसे टैग होने का नोटिफिकेशन मिलेगा।
आसान शब्दों में कहें तो आप जिसके लिए स्टेटस लगाएंगे उसे हर हाल में देखना ही पड़ेगा। WhatsApp के इस नए फीचर की जानकारी Wabetainfo ने दी है। नए फीचर की टेस्टिंग व्हाट्सएप एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.6.19 पर हो रही है। यदि आप भी एक बीटा यूजर हैं तो आप इस फीचर को देख सकते हैं और इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- SIM Card: ट्राई ने जारी की नई गाइडलाइन, सभी मोबाइल यूजर्स के लिए है बहुत जरूरी
- STEAG: भारतीय सेना ने तैयार किया विशिष्ट प्रौद्योगिकी इकाई, AI से लेकर 5G और मशीन लर्निंग तक पर होगा रिसर्च
- Gmail Block: बचपन की नग्न फोटो अपलोड करने के बाद अकाउंट हुआ ब्लॉक, हाईकोर्ट ने गूगल को भेजा नोटिस
- SIM कार्ड को लेकर सरकार ने बदला नियम, इस दिन से होगा लागू