Alert: दो दिन बाद इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा WhatsApp, देखें पूरी लिस्ट और जानें कारण

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 29 Apr 2025 10:48 AM IST
सार

iPhone शामिल हैं जो iOS 15.1 या इससे पुराने वर्जन पर चल रहे हैं। फिलहाल WhatsApp iOS 12 और उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करता है, लेकिन नए बदलाव के बाद iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 Plus जैसे पुराने मॉडलों पर WhatsApp काम नहीं करेगा।

विज्ञापन
WhatsApp will stop working on select iPhones from next month Details here
WhatsApp Update - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    अगर आप पुराने iPhone का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। WhatsApp ने घोषणा की है कि मई 2025 से कुछ पुराने iPhone मॉडलों पर उसका सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा। इसमें वे iPhone शामिल हैं जो iOS 15.1 या इससे पुराने वर्जन पर चल रहे हैं। फिलहाल WhatsApp iOS 12 और उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करता है, लेकिन नए बदलाव के बाद iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 Plus जैसे पुराने मॉडलों पर WhatsApp काम नहीं करेगा।

    WhatsApp का कहना है कि यह निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया है। Apple ने खुद भी इन पुराने iOS वर्जनों के लिए अपडेट देना बंद कर दिया है, जिससे ये डिवाइस सुरक्षा खतरों के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं। बिना नियमित सुरक्षा अपडेट्स के, यूजर्स डेटा ब्रीच और अन्य साइबर खतरों के शिकार हो सकते हैं।

    विज्ञापन
    • टेक्स्ट, इमेज और वीडियो कॉपी से रोकने की सुविधा, जिससे संवेदनशील जानकारी को दूसरों द्वारा शेयर करने से रोका जा सके।
    • Chat Lock फीचर, जो खास चैट्स को पासवर्ड, फिंगरप्रिंट या Face ID से सुरक्षित करता है।
    • Disappearing Messages, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार कुछ समय बाद अपने आप डिलीट कर सकते हैं।
    • Silence Unknown Callers, जो अंजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को ऑटोमेटिक साइलेंट कर देता है, जिससे स्पैम और स्कैम कॉल्स से राहत मिलती है।
    • Privacy Checkup, जो एक स्टेप-बाय-स्टेप गाइड है, जिससे आप अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को बेहतर ढंग से समझ और कस्टमाइज कर सकते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें