Tech News: WhatsApp में आ रहा बड़ा अपडेट, यूजर्स को होंगे ये फायदे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Jun 2024 10:12 AM IST
सार

WabetaInfo के मुताबिक WhatsApp इस फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.13.3 पर कर रहा है। इस बीटा वर्जन में दो चैनल को पिन करने की सुविधा मिल रही है। पिन करने के बाद ये चैनल, चैनल वाले टैब में सबसे ऊपर दिखेंगे।

विज्ञापन
WhatsApp will let you pin multiple Channels soon launched on beta version
WhatsApp Channels - फोटो : meta

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp में एक बड़ा अपडेट आ रहा है। यह अपडेट WhatsApp चैनल के लिए आ रहा है। इस अपडेट के आने के बाद WhatsApp के यूजर्स कई सारे चैनल को पिन कर सकेंगे। WhatsApp चैनल के इस फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर हो रही है।

    WabetaInfo के मुताबिक WhatsApp इस फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.13.3 पर कर रहा है। इस बीटा वर्जन में दो चैनल को पिन करने की सुविधा मिल रही है। पिन करने के बाद ये चैनल, चैनल वाले टैब में सबसे ऊपर दिखेंगे। कंपनी कई सारे अन्य फीचर्स की भी टेस्टिंग कर रही है जिसके आने के बाद कई सारे चैनल को एक बार में रीड किया जा सकेगा। इसके अलावा कई सारे चैनल को एक बार में म्यूट भी कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    अभी तक यूजर्स को चैनल लिस्ट से किसी चैनल को खोजने में काफी दिक्कत होती है लेकिन नए अपडेट के बाद आसानी होगी। फिलहाल यह फीचर बीटा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। यदि आप बीटा यूजर हैं तो अपने एप को अपडेट करके इस फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें