WhatsApp Web: भेजे गए मैसेज भी कर सकेंगे एडिट, जानें कैसे काम करेगा यह फीचर
व्हाट्सएप वेब के 2.2319.9 वर्जन पर नए फीचर की टेस्टिंग हो रही है। इसकी जानकारी WABetaInfo ने दी है। नए अपडेट के बाद भेजे गए किसी मैसेज को एडिट करने के लिए मैसेज पर राइट क्लिक करना होगा और उसके बाद एडिट बटन पर क्लिक करना होगा।

विस्तार
WhatsApp ने अपने वेब वर्जन के लिए भी मैसेज एडिटिंग फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। WhatsApp वेब के एडिटिंग फीचर को बीटा वर्जन पर देखा गया है। नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप वेब पर भी भेजे गए मैसेज को कुछ मिनटों के अंदर एडिट किया जा सकेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप वेब के 2.2319.9 वर्जन पर नए फीचर की टेस्टिंग हो रही है। इसकी जानकारी WABetaInfo ने दी है। नए अपडेट के बाद भेजे गए किसी मैसेज को एडिट करने के लिए मैसेज पर राइट क्लिक करना होगा और उसके बाद एडिट बटन पर क्लिक करना होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स को किसी भेजे गए मैसेज को एडिट करने के लिए पांच मिनट का वक्त मिलेगा। एक ही मैसेज को 5 मिनट के अंदर कई बार एडिट किया जा सकेगा। मैसेज एडिट का फीचर ग्रुप, ब्रॉडकास्ट और पर्सनल चैट पर काम करेगा।
WhatsApp का यह फीचर एपल जैसा ही है। एपल ने iOS 16 के साथ टेक्स्ट मैसेज को एडिट करने का फीचर दिया था। मैसेज एडिट करने के लिए एपल यूजर्स के पास 15 मिनट का वक्त होता है। आईफोन यूजर्स एक मैसेज को पांच बार एडिट कर सकते हैं। WhatsApp सिंगल पोल फीचर पर भी काम कर रहा है।
- अलर्ट: +84, +62, +60 नंबर से आने वाले वीडियो कॉल को हल्के में ना लें, बुरी तरह से फंस सकते हैं आप
- WhatsApp call scam: अंतरराष्ट्रीय स्पैम कॉल से बचने के लिए क्या करें यूजर्स? व्हाट्सएप ने बताया तरीका
- क्या WhatsApp चुपके से सुन रहा है आपकी प्राइवेट बातचीत?
- WhatsApp Alert: इस्तेमाल न करने पर भी व्हाट्सएप कर रहा माइक्रोफोन एक्सेस, सरकार करेगी जांच