अलर्ट: +84, +62, +60 नंबर से आने वाले वीडियो कॉल को हल्के में ना लें, बुरी तरह से फंस सकते हैं आप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 May 2023 04:12 PM IST
सार

यदि आपके पास भी किसी अनजान नंबर से वीडियो आ रहा है या फिर +84, +62, +60 वाले नंबर से कॉल आ रहा है तो आपको इसे हल्के में लेने की जरूरत नहीं है। इस तरह के कॉल आपको बुरी तरह से अपने जाल में फंसाकर पैसे ऐंठ सकते हैं। इस संबंध में सरकार की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से...

विज्ञापन
Getting WhatsApp calls from phone numbers starting plus 84 plus 62 plus 60 it is a scam
whatsapp video call scam - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    WhatsApp एक बार फिर से गलत कारणों से चर्चा में है। WhatsApp की बदनामी पहले जासूसी को लेकर हो चुकी है और अब फिर से कंपनी पर इसी तरह का आरोप है। एलन मस्क ने ट्विटर के एक इंजीनियर के ट्वीट को री-ट्वीट किया था। इस ट्वीट में दावा किया गया था कि एप और इंटरनेट बंद होने के बाद भी WhatsApp फोन के माइक्रोफोन को एक्सेस कर रहा है। इसी बीच WhatsApp पर आने वाले स्पैम कॉल से लोग परेशान हो गए हैं। यदि आपके पास भी किसी अनजान नंबर से वीडियो आ रहा है या फिर +84, +62, +60 वाले नंबर से कॉल आ रहा है तो आपको इसे हल्के में लेने की जरूरत नहीं है। इस तरह के कॉल आपको बुरी तरह से अपने जाल में फंसाकर पैसे ऐंठ सकते हैं। इस संबंध में सरकार की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से...

    पिछले कुछ महीनों से +84, +62, +60 से शुरू होने वाले व्हाट्सएप नंबर से आने वाले कॉल में भारी इजाफा हुआ है। इस तरह के कॉल मलेशिया, केन्या, वियतनाम और इथोपिया से आ रहे हैं। इन ISD नंबर से आने वाले कॉल आमतौर पर वीडियो कॉल होते हैं। इनके अलावा भारतीय कोड वाले नंबर से आने वाले अनजान कॉल भी खतरनाक हैं। इन नंबर से वीडियो कॉल किया जा रहा है और जब तक आप कॉल रिसीव करके कुछ समझ पाते हैं तब तक ये साइबर ठग अपना काम कर चुके होते हैं। इन्हें सिर्फ कुछ सेकेंड का ऐसा वीडियो चाहिए जिसमें आपका चेहरा नजर आ रहा हो। इसके बाद आपके चेहरे को अश्लील वीडियो के साथ एडिट किया जाता है और फिर आपको ब्लैकमेल करने का खेल शुरू होता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जाती है।

    विज्ञापन

    WhatsApp ने इस तरह के स्कैम को लेकर कहा है कि यदि आपके पास किसी भी अनजान नंबर से कॉल आता है तो उसे रिसीव ना करें। कॉल को रिजेक्ट करने के बाद तुरंत ऐसे नंबर को रिपोर्ट करें और ब्लॉक करें। इसके अलावा आजकल नौकरी को लेकर भी इस तरह के कॉल आ रहे हैं। ऐसे नंबर्स को भी ब्लॉक करें। हाल ही में WhatsApp ने 4.7 मिलियन अकाउंट को इसी तरह के स्पैम को लेकर ब्लॉक किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें