काम की बात: WhatsApp चैनल बैन होने पर अनब्लॉक करने का मिलेगा ऑप्शन, जल्द आ रहा नया अपडेट
WhatsApp चैनल बैन या सस्पेंड होने पर यूजर्स अब अनब्लॉक के लिए रिक्वेस्ट कर सकेंगे। इसके लिए अलग से एक फीचर आ रहा है। इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo दी है जो कि WhatsApp के सभी फीचर को ट्रैक करता है।

विस्तार
WhatsApp ने कुछ दिन पहले ही चैनल फीचर को लॉन्च किया है जो कि व्हाट्सएप के ब्रॉडकास्ट फीचर का ही एक विस्तार रूप है। WhatsApp चैनल के यूजर्स की संख्या भारत में बहुत ही कम समय में 500 मिलियन के आंकड़े को पार कर गई है। यह सब चैनल के लॉन्चिंग के महज 7 हफ्तों के अंदर हुआ है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि WhatsApp चैनल के लिए कंपनी एक अलग फीचर देने जा रही है।
WhatsApp चैनल बैन या सस्पेंड होने पर यूजर्स अब अनब्लॉक के लिए रिक्वेस्ट कर सकेंगे। इसके लिए अलग से एक फीचर आ रहा है। इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo दी है जो कि WhatsApp के सभी फीचर को ट्रैक करता है। फिलहाल यह फीचर बीटा टेस्टिंग मोड में है और कुछ समय बाद इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा।
WhatsApp को भी ठीक उसी तरह से बैन किया जाता है जिस तरह से आपका अकाउंट होता है। WhatsApp चैनल पर भी कंपनी की कंटेंट पॉलिसी पूरी तरह से लागू होती है। अकाउंट सस्पेंड या बैन होने की स्थिति में आप अपने चैनल से कोई मैसेज, फोटो या वीडियो किसी के साथ शेयर नहीं कर पाएंगे।
यदि आप किसी ऐसे कंटेंट को चैनल पर शेयर करते हैं जो स्पैम की कैटेगरी में आता है या फिर कोई आपत्तिजनक कंटेंट शेयर करते हैं और कोई उसके खिलाफ शिकायत करता है तो आपका चैनल सस्पेंड हो सकता है। आमतौर पर व्हाट्सएप किसी शिकायत पर खुद ही रिव्यू करता है और सस्पेंशन खत्म कर देता है लेकिन कई विशेष परिस्थिति में यूजर्स को रिक्वेस्ट करनी होती है।
- TRAI DND: अनजान नंबर से आने वाले कॉल अपने आप हो जाएंगे ब्लॉक, ऐसे करें इस्तेमाल
- Q* AI: क्या है ओपनएआई का नया टूल क्यू स्टार, जिसे बताया जा रहा इंसानों के लिए खतरनाक?
- Google Maps: गूगल मैप्स में आया नया फीचर, फर्जी कंटेंट के लिए कोई जगह नहीं, फेक रिव्यू भी होंगे ब्लॉक
- Google Pay से अब फ्री में नहीं होगा रिचार्ज, कटेंगे एक्स्ट्रा पैसे