TRAI DND: अनजान नंबर से आने वाले कॉल अपने आप हो जाएंगे ब्लॉक, ऐसे करें इस्तेमाल
रघुनंदन ने बताया कि डीएनडी एप को बेहतर बनाने के लिए TRAI बाहरी एजेंसियों के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि एंड्रॉयड यूजर्स की तमाम समस्याओं को दूर कर दिया गया है, लेकिन आईओएस के साथ कुछ दिक्कत है जिसे दूर करने पर काम चल रहा है।

विस्तार
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के एप टू नॉट डिस्टर्ब (DND) के बारे में तो आप जानते ही होंगे। इस एप को खासतौर पर अनजान और परेशान करने वाले कॉल को ब्लॉक करने के लिए तैयार किया गया था। समय के साथ इस एप में कई तरह के बदलाव हुए हैं। DND एप के बग ने यूजर्स को काफी परेशान किया है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
ट्राई के सचिव वी रघुनंदन ने हाल ही में एक इवेंट में कहा कि वे DND एप की खामियों को सुधारने के लिए एक्टिव रूप से काम कर रहे हैं। रघुनंदन ने आश्वासन दिया कि ट्राई के इस DND एप को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि ट्राई का फिलहाल यही लक्ष्य है कि डीएनडी एप सुचारू रूप से काम करे। जल्द ही यूजर्स को एक बेहतरीन डीएनडी एप मिलेगा जिससे वे अनचाहे कॉल और मैसेज को ब्लॉक कर सकेंगे।
रघुनंदन ने बताया कि डीएनडी एप को बेहतर बनाने के लिए TRAI बाहरी एजेंसियों के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि एंड्रॉयड यूजर्स की तमाम समस्याओं को दूर कर दिया गया है, लेकिन आईओएस के साथ कुछ दिक्कत है जिसे दूर करने पर काम चल रहा है। 2024 के मार्च तक डीएनडी एप पूरी तरह से एक्सेसबल हो जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरे देश में हर दिन करीब 50 लाख स्पैम कॉल आते हैं।
- Q* AI: क्या है ओपनएआई का नया टूल क्यू स्टार, जिसे बताया जा रहा इंसानों के लिए खतरनाक?
- Google Maps: गूगल मैप्स में आया नया फीचर, फर्जी कंटेंट के लिए कोई जगह नहीं, फेक रिव्यू भी होंगे ब्लॉक
- Google Pay से अब फ्री में नहीं होगा रिचार्ज, कटेंगे एक्स्ट्रा पैसे
- अलर्ट: अगले सप्ताह से डिलीट होंगे Gmail के ये लाखों अकाउंट, गूगल ने दी चेतावनी, पहले ही कर लें ये काम