4 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ Inbase Boom Plus वायरलेस स्पीकर भारत में लॉन्च

भारत की प्रमुख गैजेट एक्सेसरी और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Inbase ने अपना नया ब्लूटूथ स्पीकर Boom Plus भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्पीकर में हाई-सेंसिटिव ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो शानदार साउंड प्रोड्यूस करते हैं। इसके अलावा यूजर्स को स्पीकर में True वायरलेस कनेक्शन फीचर मिलेगा। आइए जानते हैं Boom Plus स्पीकर की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से...
Inbase Boom Plus की कीमत और स्पेसिफिकेशन
फीचर की बात करें तो कंपनी ने Boom Plus स्पीकर में कनेक्टिविटी के लिए टीएफ कार्ड स्लॉट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और ब्लूटूथ 5.0 दिया है। इसकी कनेक्टिविटी रेंज 10 मीटर है। साथ ही इसमें True Wireless Connection फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से दो स्पीकर को कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को वायरलेस स्पीकर में हाई- सेंसिटिव ड्राइवर्स मिलेंगे, जो शानदार साउंड प्रोड्यूस करते हैं।
ये भी पढ़ें: Inbase ने भारत में लॉन्च किया पहला मल्टी-फंक्शनल बॉक्स, सिम किट से लेकर फोन होल्डर तक मिलेगा
Boom Plus वायरलेस स्पीकर में पावर और वॉल्यूम बटन से लेकर बिल्ट-इन माइक्रोफोन तक दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को वायरलेस स्पीकर में दमदार बैटरी मिलेगी, जो सिंगल चार्ज में 4 घंटे का बैकअप देती है।
Boom Plus स्पीकर को इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत केवल 1,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह स्पीकर Splashy Red, Metallic Grey, Olive Green और Pacific Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस स्पीकर को रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।