Tech News: WhatsApp में आ रहा नया फीचर, एक सेटिंग से हमेशा HD में भेज सकेंगे फोटो-वीडियो

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 27 Mar 2024 11:15 AM IST
सार

WhatsApp के नए फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर हो रही है। इस अपडेट के बाद एक बार सेटिंग करके एचडी या एसडी को डिफॉल्ट बनाया जा सकेगा। नया फीचर WhatsApp एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.7.17 पर टेस्ट हो रहा है।

विज्ञापन
WhatsApp Testing New Feature to Set All Media Uploads to HD Quality
whatsapp hd media upload - फोटो : WABETAINFO

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp ने कुछ दिन पहले ही एक अपडेट जारी किया है जिसके बाद यूजर्स एचडी में फोटो-वीडियो किसी के साथ शेयर कर पा रहे हैं। अब खबर है कि कंपनी इसमें एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसके बाद आप हमेशा के लिए यह सेटिंग कर पाएंगे कि आप हर बार फोटो-वीडियो एचडी में भेजना है या एसडी में।

    WhatsApp के नए फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर हो रही है। इस अपडेट के बाद एक बार सेटिंग करके एचडी या एसडी को डिफॉल्ट बनाया जा सकेगा। नया फीचर WhatsApp एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.7.17 पर टेस्ट हो रहा है।

    विज्ञापन

    गूगल प्ले-स्टोर पर इस फीचर के लिए बीटा अपडेट भी रिलीज हो गया है। यदि आप एक बीटा टेस्टर हैं तो इस फीचर को टेस्ट कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल फोटो-वीडियो किसी को भेजते समय एचडी या एसडी को हर बार सेलेक्ट करना पड़ता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें