Tech Update: WhatsApp ने बड़ा फैसला, बदल दिया वेरिफिकेशन टिक का कलर
ग्रीन से ब्लू टिक को अब WhatsApp के आईओएस यूजर्स के लिए रिलीज किया गया है। एंड्रॉयड के लिए यह पहले से ही था। WABetaInfo ने इस बदलाव के बारे में जानकारी दी है।

विस्तार
WhatsApp ने एक बड़ा बदलाव करते हुए वेरिफिकेशन बैगेज के रंग को बदल दिया है। WhatsApp पर अब चैनल या बिजनेस अकाउंट के ग्रीन टिक अब ब्लू रंग के हो गए हैं। अब फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम और WhatsApp तक सभी के वेरिफिकेशन बैगेज एक ही कलर के होंगे।
ग्रीन से ब्लू टिक को अब WhatsApp के आईओएस यूजर्स के लिए रिलीज किया गया है। एंड्रॉयड के लिए यह पहले से ही था। WABetaInfo ने इस बदलाव के बारे में जानकारी दी है। इसके अलावा कुछ यूजर्स को भी यह नजर आ रहा है।
बता दें कि Meta AI के लिए WhatsApp पर जल्द ही एक बड़ा अपडेट आने वाला है जिसके बाद मेटा एआई से वॉयस चैट भी की जा सकेगी। यूजर्स मेटा एआई से वॉयस के जरिए सवाल पूछेंगे और वह टेक्स्ट में इसका जवाब देगा। व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के यूजर्स अपने एप में ही सीधे एक्सेस कर सकते हैं।
- Gemini AI: गूगल होम डिवाइस में भी मिलेगा सपोर्ट, स्पीकर पर एआई से कर सकेंगे बातें
- Google TV Streamer: गूगल ने लॉन्च किया 4K टीवी स्ट्रीमर, क्रोमकास्ट को करेगा रिप्लेस
- BSNL: कंपनी ने ग्राहकों को दिया तोहफा, 100 रुपये सस्ता कर दिया यह प्लान, मिलेगा 3300GB डाटा
- जानकारी: क्या है डिजिटल सिग्नेचर जिसके कारण इन लोगों को लगा 1,900 करोड़ रुपये का चूना?