SC ने RBI से पूछा- पेमेंट डाटा स्टोरेज पर व्हाट्सएप की क्या है प्लानिंग, छः सप्ताह में दें जवाब

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 03 Aug 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp Payment Supreme Court Asks RBI to Confirm WhatsApp's Compliance With Local Data Rules
whatsapp - फोटो : whatsapp

    फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी WhatsApp ने कुछ दिन पहले ही कहा है कि इस साल के अंत तक भारत में व्हाट्सएप की पेमेंट सेवा लॉन्च हो जाएगी। वहीं इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने रिजर्व बैंक को आदेश दिया है कि वह बताए कि व्हाट्सएप ने पेमेंट सर्विस का डाटा भारत में स्टोर करने के लिए नियमों का पालन किया है या नहीं। इसके लिए कोर्ट ने बैंक को छः सप्ताह का समय दिया है।

    WhatsApp पिछले एक साल से भारत में यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) पेमेंट की टेस्टिंग कर रहा है। व्हाट्सएप के लिए भारत बहुत बड़ा बाजार भी है, क्योंकि भारत में इसके करीब 40 करोड़ यूजर हैं, लेकिन पेमेंट डाटा को भारत में भी स्टोर करने को लेकर बवाल चल रहा है और इसलिए व्हाट्सएप की पेमेंट सर्विस की लॉन्चिंग में देरी हो रही है। बता दें कि पिछले साल ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी विदेशी कंपनियों से पेमेंट संबंधित डाटा को भारत में स्टोर करने को कहा था।

    विज्ञापन

    गौरतलब है कि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल हुई थी जिसमें व्हाट्सएप पर आरोप लगाते हुए कहा गया था कि व्हाट्सएप की पेमेंट सर्विस में डाटा के स्थानीयकरण नियमों का पालन नहीं किया गया है। इसी याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 6 सप्ताह में स्थिति को स्पष्ट करने का आदेश दिया है, हालांकि इस मामले पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और व्हाट्सएप ने अभी कोई बयान नहीं दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि पिछले महीने व्हाट्सएप के ग्लोबल हेड विल कैथकार्ट ने कहा था कि व्हाट्सएप की पेमेंट सर्विस इसी साल भारत में शुरू होगी। भारत दौरे पर आए कैथकार्ट ने इवेंट में कहा कि कंपनी पैसे ट्रांसफर को मैसेज भेजने जितना आसाना बनाना चाहती है, हालांकि कैथकार्ट ने व्हाट्सएप की पेमेंट सर्विस की लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें