युवा टीम बनाने के लिए IBM ने एक लाख बुजुर्ग कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, कोर्ट पहुंचा मामला

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 02 Aug 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
IBM Fired 100000 Older Employees to make young Cool and Trendy team Lawsuit Alleges
IBM - फोटो : ptech.org.au

    अमेरिका की प्रमुख आईटी कंपनी आईबीएम ने युवा कर्मचारियों की टीम बनाने के लिए एक लाख कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसका दावा आईबीएम के ही एक पूर्व सेल्समैन ने किया है। आईबीएम के पूर्व सेल्समैन जोनाथन लांगली ने आईबीएम के खिलाफ छंटनी को लेकर शिकायत भी की है। यहां तक कि मामला अदालत तक पहुंच गया है। जोनाथन का दावा है कि आईबीएम ने युवा टीम बनाने के लिए कंपनी में कई सालों से काम कर रहे एक लाख बुजुर्ग कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। बता दें कि जोनाथन की उम्र 61 साल है।

    कोर्ट में मामले की सुनवाई कर रहे रजिस्ट्रार ने बताया कि आईबीएम के पूर्व सेल्समैन जोनाथन लांगली ने कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, जिसमें युवा टीम के बहाने एक लाख लोगों को नौकरी से निकालने की बात कही है। वहीं एक अन्य कर्मचारी एलन वाइल्ड ने गवाही देते हुए कहा है कि पिछले पांच सालों में कंपनी ने 50 हजार से लेकर एक लाख लोगों को नौकरी से निकाला है और ये सभी लोग उम्रदराज हैं।

    विज्ञापन

    वहीं कंपनी ने इस तरह के आरोपों को सिरे से खारीज करते हुए कहा है कि आईबीएम में कर्मचारियों से उम्र संबंधी भेदभाव नहीं किया जाता है। कंपनी 108 साल पुरानी है और इसमें हर साल 50 हजार लोग ज्वाइन करते हैं। वहीं कंपनी ने यह भी दावा किया कि नए कर्मचारियों की ट्रेनिंग पर करीब 50 करोड़ डॉलर खर्च किए जाते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी बड़ी कंपनी पर युवा टीम बनाने के लिए बुजुर्ग कर्मचारियों की छंटनी के आरोप लगे हैं। इससे पहले भी गूगल, फेसबुक और अमेजन जैसी कंपनियों पर भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें