Realme X, Realme 3i को खरीदने का आज है मौका, जानें कीमत और ऑफर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 03 Aug 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Realme X, Realme 3i Sale today in India Price Specifications and Offers
Realme X, Realme 3i - फोटो : Flipkart

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने हाल ही में भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनमें Realme X और Realme 3i शामिल हैं। इन दोनों फोन को आज यानी 3 अगस्त को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी की साइट से खरीदा जा सकेगा। इन दोनों फोन की खासियतों की बात करें तो Realme X में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

    realme x
    realme x - फोटो : Flipkart

    Realme X की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल होगा। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। प्रोसेसर की बात करें, तो Realme X में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    Realme X
    Realme X - फोटो : Flipkart

    Realme X का कैमरा

    जहां तक कैमरे का सवाल है, तो Realme X में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें एक कैमरा f/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.0 है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें