Passkeys: WhatsApp में भी आ रहा है यह सिक्योरिटी फीचर, जानें इसके फायदे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 31 Jan 2024 04:19 PM IST
सार

WABetaInfo ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि WhatsApp एक नए सिक्योरिटी फीचर passkey पर काम कर रहा है। रिपोर्ट में iOS के बीटा वर्जन 24.2.10.73 का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है।

विज्ञापन
WhatsApp passkey will be available on iPhone soon know about it
whatsapp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Passkeys का इस्तेमाल दुनिया की तमाम कंपनियां कर रही हैं और अपने यूजर्स को दे रही हैं। Google और Meta भी अपने यूजर्स को इसके लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। अब इसी कड़ी में खबर आई है कि WhatsApp में भी जल्द ही passkeys का सपोर्ट मिलने वाला है। वैसे तो मेटा ने Passkeys को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पिछले साल ही पेश किया था लेकिन अब इसे iPhone यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है।

    नया अपडेट सिर्फ एप के लिए होगा। WABetaInfo ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि WhatsApp एक नए सिक्योरिटी फीचर passkey पर काम कर रहा है। रिपोर्ट में iOS के बीटा वर्जन 24.2.10.73 का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है।

    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि passkey एक सिक्योरिटी फीचर है जो कि लॉगिन प्रक्रिया को अधिक सिक्योर बनाता है। आमतौर पर अनजान डिवाइस पर अकाउंट को लॉगिन करने के लिए 6 डिजिट के कोड की जरूरत होती है। इस कोड के बाद फेसआईडी, टच आईडी और डिवाइस पासकोड की जरूरत होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Passkey फीचर आने के बाद हर बार लॉगिन करने के लिए 6 डिजिट कोड की जरूरत नहीं होगी। Passkeys को गूगल, एपल और माइक्रोसॉफ्ट की मदद से FIDO अलायंस ने तैयार किया है।

    Passkeys के इस्तेमाल के बाद हर बार पासकोड या पासवर्ड की जरूरत नहीं होगी, बल्कि आप फोन में इस्तेमाल हो रही फेस आईडी या फिंगरप्रिंट सेंसर से ही डायरेक्ट लॉगिन कर सकेंगे। वैसे यूजर्स के पास इस बात की आजादी होगी कि वह Passkeys इस्तेमाल करेगा या फिर इसे वैकल्पिक रखेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें