eSIM: Google देने वाला है बड़ा तोहफा, आईफोन की तरह एंड्रॉयड में भी ई-सिम कर सकेंगे ट्रांसफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 31 Jan 2024 12:00 PM IST
सार

eSIM आईफोन में लंबे समय से यूज हो रहा है और आईफोन के बीच eSIM आसानी से ट्रांसफर भी हो जाता है। ऐसे में हर बार सिम को एक्टिवेट नहीं करना पड़ता।

विज्ञापन
Google Enables eSIM Transfer Feature While Setting Up Android Smartphones
eSIM - फोटो : iStock

    विस्तार

    eSIM लंबे समय से इस्तेमाल हो रहा है। eSIM एक डिजिटल सिम कार्ड होता है जिसे सॉफ्टवेयर के जरिए एक्टिव करना होता है। eSIM आईफोन में लंबे समय से यूज हो रहा है और आईफोन के बीच eSIM आसानी से ट्रांसफर भी हो जाता है। ऐसे में हर बार सिम को एक्टिवेट नहीं करना पड़ता।

    अब यही सुविधा Google भी देने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अब एंड्रॉयड डिवाइस के बीच भी eSIM को ट्रांसफर किया जा सकेगा। गूगल इसकी शुरुआत Pixel 8 के साथ करने जा रहा है जिसके पिछले साल लॉन्च किया गया था। पिक्सल के अलावा सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज के साथ भी यह सुविधा मिलेगी।

    विज्ञापन

    पिछले साल गूगल ने MWC 2023 में इसकी घोषणा की थी और अब इसका अपडेट जारी किया जा रहा है। पिछले साल भी Pixel 8 में ई-सिम ट्रांसफर को देखा गया था। कहा जा रहा है कि भारत में भी एंड्रॉयड डिवाइस के बीच जल्द ही ई-सिम को ट्रांसफर करने की सुविधा मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें