Tech News: WhatsApp में आ रहा ऐसा फीचर जिसका इंतजार सभी को है, AI करेगा कमाल
WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.11.17 पर नए फीचर की टेस्टिंग हो रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूजर्स एआई की मदद से जल्द ही अपनी प्रोफाइल फोटो बना सकेंगे।

विस्तार
इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp में एक बड़ा फीचर आने वाला है। इस फीचर के आने के बाद WhatsApp पर ही आप एआई की मदद से प्रोफाइल फोटो बना सकेंगे। एआई प्रोफाइल फोटो का फीटर पहले एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आएगा और उसके बाद आईओएस यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। फिलहाल WhatsApp के इस फीचर की बीटा टेस्टिंग हो रही है।
WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.11.17 पर नए फीचर की टेस्टिंग हो रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूजर्स एआई की मदद से जल्द ही अपनी प्रोफाइल फोटो बना सकेंगे। इसके अलावा नए अपडेट के बाद एआई की मदद से स्टीकर्स बनाने का भी ऑप्शन मिलेगा।
नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक डिस्क्रिप्शन के बाद एआई की मदद से प्रोफाइल फोटो तैयार की गई है। एआई से फोटो बनाने के बाद उसे कस्टमाइज यानी अपने हिसाब से एडिट भी किया जा सकेगा।
- Google Photos: आ रहा है अब तक का सबसे शानदार फीचर, किसी भी वीडियो का बना सकेंगे 'सिनेमैटिक'
- स्टॉक का चस्का: दिल्ली के शख्स ने गंवाए 1 करोड़ रुपये
- जरूरी फीचर: WhatsApp पर स्क्रीन शेयर कैसे करें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
- आन-बान-शान की लड़ाई: भाविश अग्रवाल ने Krutrim क्लाउड पर शिफ्ट का डाटा, माइक्रोसॉफ्ट से तोड़ा नाता