WhatsApp: एक साथ आ रहे कई सारे फीचर्स, अब कायदे से होगा AI का इस्तेमाल
सार
WABetaInfo के अनुसार, WhatsApp एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.25.15.12 में एक AI-बेस्ड मैसेज समरी फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर का उद्देश्य है कि जब कोई यूजर किसी ग्रुप या चैट में कई अनरीड मैसेज छोड़ देता है यानी आप मैसेज को नहीं पढ़ते हैं, तो उसे एक बटन “Summarise with Meta AI” दिखेगा।
विज्ञापन

विस्तार
WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए AI-पावर्ड फीचर्स पर काम कर रहा है। हाल ही में एक फीचर ट्रैकर ने एप के बीटा वर्जन में दो नए फीचर्स की जानकारी दी है जो कि मैसेज समरी और AI-जेनरेटेड चैट वॉलपेपर हैं। इसके अलावा WhatsApp ने iOS और एंड्रॉयड दोनों पर स्टेटस अपडेट्स के लिए थीम्ड प्रॉम्प्ट्स की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है।
- मैसेज समरी फीचर-WABetaInfo के अनुसार, WhatsApp एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.25.15.12 में एक AI-बेस्ड मैसेज समरी फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर का उद्देश्य है कि जब कोई यूजर किसी ग्रुप या चैट में कई अनरीड मैसेज छोड़ देता है यानी आप मैसेज को नहीं पढ़ते हैं, तो उसे एक बटन “Summarise with Meta AI” दिखेगा। इस बटन पर क्लिक करने पर Meta AI उन संदेशों की सारांश देगा ताकि यूजर जल्दी से बातचीत की मुख्य बातें समझ सके। इस प्रक्रिया में Meta की नई प्राइवेट टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा, जो यूजर की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए डेटा को प्रोसेस करती है। कंपनी का दावा है कि यह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को प्रभावित नहीं करती।
- AI-Generated चैट वॉलपेपर-दूसरा फीचर जो विकास में है, वह है Create with AI — एक AI-पावर्ड वॉलपेपर जनरेशन टूल। यूज़र WhatsApp सेटिंग्स के वॉलपेपर सेक्शन में जाकर टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालकर कस्टम इमेजेस जनरेट कर सकेंगे, जिन्हें वे अपनी चैट बैकग्राउंड के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फीचर Meta AI के इमेज जनरेशन मॉडल पर आधारित होगा और यूज़र्स को अपने प्रॉम्प्ट्स को एडजस्ट करने की सुविधा भी देगा ताकि उन्हें बेहतर और पसंदीदा रिज़ल्ट मिल सकें।
और पढ़ें...
- Gemini App: एपल एप स्टोर पर आया जेमिनी एप, अब आईपैड वाले भी कर सकते हैं इस्तेमाल
- Indo-Pak Conflict: गुजरात के हजीरा पोर्ट पर नहीं हुआ है कोई हमला, फर्जी है वायरल हो रहा वीडियो
- Samsung Galaxy F56 5G: भारत में लॉन्च हुए सैमसंग का नया स्मार्टफोन, स्लिम डिजाइन के साथ मिलेंगे तीन रियर कैमरे
- Mock Drill: मॉक ड्रिल को लेकर सरकार ने नहीं जारी की ऐसी एडवाइजरी, सच जानें, भ्रम में ना रहें