Update: WhatsApp में आ रहा नया फीचर, अब इन लोगों को भी मिलेगा ग्रीन टिक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 05 Jan 2024 10:22 AM IST
सार

WhatsApp बिजनेस के इस नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है। पिछले साल व्हाट्सएप ने कहा था कि बिजनेस अपने मेटा (फेसबुक और इंस्टाग्राम) के वेरिफिकेशन को व्हाट्सएप पर भी सब्सक्राइब कर सकेंगे।

विज्ञापन
WhatsApp is working on allowing businesses to display a verification badge on their channels
WhatsApp Verified Channel - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाला WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है। WhatsApp के इस फीचर के आने के बाद बिजनेस अकाउंट के चैनल को भी ग्रीन टिक मिलेगा। फिलहाल सेलेब्रिटिज और अन्य के WhatsApp अकाउंट के चैनल को ग्रीन टिक मिला हुआ है।

    WhatsApp के इस फीचर की फिलहाल बीटा वर्जन पर टेस्टिंग हो रही है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक नए फीचर को "verified channel" नाम दिया गया है और इसकी टेस्टिंग एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.1.18 पर हो रही है।

    विज्ञापन

    WhatsApp बिजनेस के इस नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है। पिछले साल व्हाट्सएप ने कहा था कि बिजनेस अपने मेटा (फेसबुक और इंस्टाग्राम) के वेरिफिकेशन को व्हाट्सएप पर भी सब्सक्राइब कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बिजनेस चैनल पर वेरिफिकेशन के लिए यूजर्स को Meta वेरिफाइड का सब्सक्रिप्शन लेना होगा यानी यह फ्री नहीं होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें