दो घंटे तक गूगल प्ले-स्टोर से गायब रहा WhatsApp, कंपनी ने नहीं बताया कारण

फेसबुक के स्वामित्व वाला सोशल मैसेजिंग एप WhatsApp गूगल प्ले-स्टोर से गायब हो गया था। कई यूजर्स ने इसकी शिकायत की थी, हालांकि प्ले-स्टोर पर अब व्हाट्सएप वापस आ गया है। गूगल प्ले-स्टोर से व्हाट्सएप करीब 2 घंटे तक गायब था। इस दौरान सर्च करने पर सिर्फ व्हाट्सएप बिजनेस एप दिखाई दे रहा था।
दरअसल 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे के करीब व्हाट्सएप प्ल-स्टोर से गायब हुआ था। इसके बाद 2 बजे के बाद व्हाट्सएप फिर से वापस आ गया था। इसकी जानकारी एंड्रॉयड पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में दी थी। वहीं व्हाट्सएप को ट्रैक वाले ब्लॉग WABetaInfo ने भी ट्वीट करके व्हाट्सएप के प्ले-स्टोर से गायब होने की पुष्टि की है। वहीं कंपनी ने इसका ठोस कारण नहीं बताया है कि आखिर गूगल प्ले-स्टोर से व्हाट्सएप गायब क्यों हुआ था।
गौर करने वाली बात यह है कि गूगल प्ले-स्टोर के इंस्टॉल्ड एप्स की लिस्ट में भी व्हाट्सएप दिखाई नहीं दे रहा था, हालांकि यह समस्या कुछ यूजर्स के साथ ही हो रही थी। कुछ दिन पहले ऐसा ही इंस्टाग्राम के साथ हुआ था, लेकिन वहां एक बग के कारण एप स्टोर से गायब हुआ था।
- दूसरी सेल में भी Galaxy Fold हुआ आउट ऑफ स्टॉक, मात्र 30 मिनट में बिके सारे यूनिट्स
- आपका क्रेडिट या डेबिट कार्ड हो गया हैक, तो जल्द करें ये काम, नहीं तो लगेगा लाखों रुपये का चूना
- Vodafone ने सस्ता प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, यूजर्स को मिलेगी डाटा और कॉलिंग के साथ 28 दिन की वैधता
- फरवरी से सभी स्मार्टफोन में मिलेगा एंड्रॉयड 10, गूगल ने कंपनियों को दिया निर्देश