दूसरी सेल में भी Galaxy Fold हुआ आउट ऑफ स्टॉक, मात्र 30 मिनट में बिके सारे यूनिट्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 11 Oct 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Fold Out Of Stock In Just 30 Minutes Know Price Specifications
samsung galaxy fold - फोटो : amar ujala

    स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग (Samsung) ने हाल ही में गैलेक्सी फोल्ड (Samsung Galaxy Fold) लॉन्च किया था। लोगों को भी फोल्डेबल स्मार्टफोन बहुत पसंद आया हैं। गैलेक्सी फोल्ड की प्री-बुकिंग सेल के दौरान 30 मिनट के भीतर ही सारे यूनिट्स बिक गए हैं। इससे पहले भी कंपनी ने इस फोन प्री-बुकिंग हुई थी, जिसमें 30 मिनट के अंदर करीब 1,600 यूनिट्स को खरीदा गया था। लेकिन अब गैलेक्सी फोल्ड की प्री-बुकिंग ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर पर बंद हो गई है। वहीं, 20 अक्टूबर से इस फोन को ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा।

    कंपनी ने इस फोन को 1,64,999 रुपये कीमत रखी है। ग्राहक इस फोन को 4 अक्टूबर से प्री-बुक कर सकेंगे। वहीं, गैलेक्सी फोल्ड की डिलीवरी 20 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इसके प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह प्रोसेसर 7nm प्रोसेस से तैयार किया गया है। कहा जा रहा है कि इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है। इस फोन में 7.3 इंच की इनफिनिटी फ्लेक्स डायनेमिक एमोलेड प्राइमरी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1536x2152 पिक्सल है। वहीं दूसरी डिस्प्ले 4.6 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 840x1960 पिक्सल है। फोन की स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB रैम के साथ 512GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से नहीं बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में दो बैटरी दी गई हैं जिनकी कुल क्षमता 4380mAh है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फोन में कुल 6 कैमरे है जिनमें से 3 पीछे की ओर, 2 अंदर की ओर और एक फ्रंट में है। फोन में रियर पैनल पर 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला पहला लेंस, 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला लेंस और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। वहीं फ्रंट में 10 मेगापिक्सल व 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। वहीं सेल्फी कैमरा भी 10 मेगापिक्सल का है। ऐसे में आपका किसी भी एंगल से मुड़ा होगा तब भी आप फोटो क्लिक कर सकेंगे।

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा ग्राहकों को 4,380 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो पावर शेयर फीचर से लैस होगी। इस फोन में वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें