Tech News: WhatsApp में आ रहा यह कमाल का फीचर, एंड्रॉयड यूजर्स हो जाएंगे खुश
नए अपडेट के बाद WhatsApp की गैलरी का इंटरफेस बदला हुआ नजर आएगा। नए अपडेट के बाद किसी को फोट या वीडियो भेजना आसान हो जाएगा। इस फीचर के आने के बाद व्हाट्सएप की फोटो गैलरी एक छोटी विंडो में दिखेगी।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp ने एक नया फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। WhatsApp के इस फीचर को फिलहाल बीटा वर्जन के लिए रिलीज किया जा रहा है। इसकी जानकारी व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp के इस फीचर का नाम एल्बम पिकर है जिसके आने के बाद एंड्रॉयड यूजर्स को फोटो और वीडियो किसी को भेजने में आसानी होगी। WhatsApp के इस नए फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.23.20.20 पर हो रही है। आईओएस के लिए इस फीचर के आने को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है।
नए अपडेट के बाद WhatsApp की गैलरी का इंटरफेस बदला हुआ नजर आएगा। नए अपडेट के बाद किसी को फोट या वीडियो भेजना आसान हो जाएगा। इस फीचर के आने के बाद व्हाट्सएप की फोटो गैलरी एक छोटी विंडो में दिखेगी।
बता दें कि WhatsApp ने हाल ही में ओलंपिक खेल को लेकर भारतीय यूजर्स के लिए एक स्पेशल व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया है। ओलंपिक के इस व्हाट्सएप चैनल पर खेल की सभी जानकारी रियल टाइम में मिलेगी।
- Budget 2024: बजट का असर, एपल ने 3-4% तक घटाई आईफोन की कीमतें, देखें लिस्ट
- Jio-Airtel-VI: कॉलिंग के लिए 84 दिन वाले सबसे सस्ते प्लान, सिर्फ यहां से कराना होगा रिचार्ज
- SearchGPT: OpenAI ने लॉन्च किया सर्च इंजन, गूगल सर्च को मिलेगी सीधी टक्कर
- Pixel 9 Series: गूगल इस बार करेगा बड़ा धमाका, नए मॉडल के साथ लॉन्च होंगे चार नए फोन