Budget 2024: बजट का असर, एपल ने 3-4% तक घटाई आईफोन की कीमतें, देखें लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Jul 2024 04:29 PM IST
सार

Apple ने भारतीय बाजार में अपने सभी आईफोन मॉडल की कीमतों में 3-4% की कटौती की है जिसके बाद आईफोन की कीमतों में 5,100 रुपये से लेकर 6,000 रुपये तक की कटौती हुई है।

विज्ञापन
Budget 2024 iPhones become cheaper as Apple reduces prices across models
iPhone - फोटो : Freepik

    विस्तार

    हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में टेक इंडस्ट्री को बड़ी राहत देते हुए मोबाइल चार्जर, मोबाइल और चार्जर में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स और बाहर से आने वाले मोबाइल फोन पर सीमा शुल्क कम किया है। मोबाइल फोन, पार्ट्स और चार्जर जैसे आइटम पर सीमा शुल्क 15 फीसदी कम किया गया है। इस एलान के बाद से उम्मीद की जा रही थी कि मोबाइल फोन और चार्जर के कीमतों में भारी कटौती हो सकती है और अब इसकी शुरुआत एपल ने कर दी है।

    इकॉनोमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक Apple ने भारतीय बाजार में अपने सभी आईफोन मॉडल की कीमतों में 3-4% की कटौती की है जिसके बाद आईफोन की कीमतों में 5,100 रुपये से लेकर 6,000 रुपये तक की कटौती हुई है। ये कटौती प्रो मॉडल में हुई है, वहीं iPhones 13, 14 और 15 मॉडल्स 3,000 रुपये तक सस्ते हुए हैं और iPhone SE की कीमत में 2,300 रुपये तक की कटौती हुई है।

    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पहला मौका है जब एपल ने प्रो मॉडल की कीमतों में कटौती की है। आमतौर पर नए आईफोन की लॉन्चिंग के बाद पुराने आईफोन सस्ते होते हैं और पुराने प्रो मॉडल को भारतीय बाजार में बंद कर दिया जाता है। भारत में फिलहाल आयात किए फोन पर 18% और 22% सीमा शुल्क लगता है, जबकि भारत में बने फोन पर 18% जीएसटी नहीं लगता है। एपल की बात करें तो भारत में बिकने वाले एपल के 99% फोन मेड इन इंडिया होते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें