WhatsApp के एंड्रॉयड वर्जन को मिला फिंगरप्रिंट लॉक फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 01 Nov 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp Gets Fingerprint Lock Feature for Android user know how to use it
WhatsApp Fingerprint Lock - फोटो : social media

    फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए एंड्रॉयड एप में फिंगरप्रिंट सिक्योरिटी फीचर दे दिया है। नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप के एंड्रॉयड यूजर्स फिंगरप्रिंट सेंसर की मदद से अपने एप को अनलॉक कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले इस फीचर को आईओएस यूजर्स के लिए जारी किया गया था।

    व्हाट्सएप का फिंगरप्रिंट एप लॉक फीचर ठीक उसी तरह का है जिस तरह आप किसी एप या अपने फोन को फिंगरप्रिंट सेंसर की मदद से अनलॉक करते हैं। फिंगरप्रिंट से लॉक/अनलॉक की सेटिंग आप व्हाट्सएप एप की सेटिंग्स में जाकर कर सकते हैं। वहीं व्हाट्सएप में अब आपको ऑटोमेटिक लॉक होने के लिए भी तीन विकल्प मिलेंगे जिनमें तुरंत, एक मिनट के बाद और 30 मिनट के बाद जैसे विकल्प शामिल हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp की जासूसी: कौन-कौन हुआ शिकार, किस सॉफ्टवेयर का हुआ इस्तेमाल

    उदाहरण के तौर पर यदि आप एक मिनट वाला विकल्प चुनते हैं तो इस्तेमाल करने के एक मिनट के बाद आपका व्हाट्सएप लॉक हो जाएगा जिसे आप अपनी फिंगरप्रिंट से अनलॉक कर सकेंगे। इसकी सेटिंग के लिए आप इस स्टेप को फॉलो कर सकते हैं। Settings > Account > Privacy > Fingerprint lock.। इस फीचर को इस्तेमाल करने से पहले अपने व्हाट्सएप एप को अपडेट जरूर कर लें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें