Airtel ब्रॉडबैंड यूजर्स को लगा झटका, अब नहीं होगा बचा हुआ डाटा रोलओवर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 31 Oct 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
Airtel Discontinued Its Best Data Roll Over Service For Broadband Users
Airtel - फोटो : amar ujala

    दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए डाटा रोलओवर सर्विस को बंद कर दिया है। वही दूसरी तरफ पोस्टपेड उपभोक्ताओं को अब भी डाटा रोलओवर की सुविधा मिलती रहेगी। यूजर्स इस सेवा के तहत अपने बचे हुए डाटा को अगले महीने की बिल साइकल में जोड़ सकेंगे। आपको बता दें कि 2017 में एयरटेल ने डाटा रोलओवर प्रॉमिस के नाम से इस सर्विस शुरू की थी। कंपनी के इस कदम से उनके ब्रोडबैंड यूजर डाटा बेस में बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

    एयरटेल के ब्रॉडबैंड ग्राहकों ने डाटा रोलओवर की सेवा ना मिलने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिकायत की हैं। यूजर्स का कहना है कि कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूदा प्लान के साथ डाटा रोलओवर सेवा ना मिलने की जानकारी को अपडेट नहीं किया है।

    विज्ञापन

    एयरटेल अपने पोस्टपेड उपभोक्ताओं को डाटा रोलओवर की सर्विस दे रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए इस सेवा को महीने की शुरुआत में बंद किया था। साथ ही यूजर्स को 499 रुपये और 1,599 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में डाटा रोलओवर का बेनेफिट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अगर उपभोक्ता पोस्टपेड से प्रीपेड प्लान या मौजूदा पैक से कम कीमत वाले प्लान चुनते हैं, तो उनको रोलओवर का बेनेफिट नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी यूजर्स के बचे हुए डाटा को पूरी तरह से खत्म कर देगी।

    एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 558 रुपये वाला प्लान पेश किया है। ग्राहकों को इस रिचार्ज पैक में प्रतिदिन 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल की सुविधा भी दी जाएगी।

    वहीं, उपभोक्ता इस रिचार्ज प्लान को माय एयरटेल एप से रिचार्ज करा सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने 399 रुपये का प्लान भी टेलीकॉम मार्केट में उतारा है। यूजर्स को इस रिचार्ज प्लान में 40 जीबी डाटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें