WhatsApp बिजनेस एप में होने जा रहा बड़ा बदलाव, हटने वाला है यह फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 29 Jun 2021 12:18 PM IST
सार

WhatsApp बिजनेस एप के नए अपडेट में कोई नया फीचर जोड़ा नहीं जा रहा है, बल्कि ऑनलाइन स्टेटस फीचर को हटाया जा रहा है। आमतौर पर जब आप किसी व्हाट्सएप यूजर से चैट करते हैं तो उसका स्टेटस ऑनलाइन दिखाता है लेकिन नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप के बिजनेस अकाउंट से यह फीचर गायब हो जाएगा।

विज्ञापन
whatsapp bussiness account new update missing online status and last seen
व्हाट्सएप: whatsapp bussiness - फोटो : amarujala

    विस्तार

    दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टैंट एंड टू एंड एन्क्रिप्शन वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म लगातार नए-नए फीचर जारी कर रहा है। WhatsApp अपने किसी भी फीचर को पहले बीटा वर्जन पर रिलीज करता है और उसके बाद ही उसे सभी के लिए जारी किया जाता है। WhatsApp के बीटा वर्जन पर अब एक और फीचर की टेस्टिंग हो रही जो कि ऑनलाइन स्टेटस से जुड़ा है। WhatsApp के नए फीचर की टेस्टिंग व्हाट्सएप बिजनेस एप पर हो रही है।

    WhatsApp बिजनेस एप के नए अपडेट में कोई नया फीचर जोड़ा नहीं जा रहा है, बल्कि ऑनलाइन स्टेटस फीचर को हटाया जा रहा है। आमतौर पर जब आप किसी व्हाट्सएप यूजर से चैट करते हैं तो उसका स्टेटस ऑनलाइन दिखाता है लेकिन नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप के बिजनेस अकाउंट से यह फीचर गायब हो जाएगा।

    विज्ञापन

    नए फीचर की टेस्टिंग फिलहाल एंड्रयड के बीटा वर्जन पर हो रही है। साल 2018 में व्हाट्सएप ने बिजनेस एप को लॉन्च किया था और उसी दौरान ऑनलाइन स्टेटस फीचर को भी एप के साथ जोड़ा गया था लेकिन अब तीन साल बाद कंपनी उसे हटाने की तैयारी कर रही है। व्हाट्सएप के इस नए अपडेट की जानकारी WABetaInfo ने दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    WABetaInfo के मुताबिक व्हाट्सएप बिजनेस एप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.21.13.17 पर इस फीचर को देखा जा सकता है। इस अपडेट के बाद आपको पका ही नहीं चलेगा कि कोई बिजनेस अकाउंट ऑनलाइन है या ऑफलाइन। सीधे शब्दों में कहें तो नए अपडेट के बाद आपको online status के साथ last seen भी नहीं दिखेगा। व्हाट्सएप ने आधिकारिक तौर पर इस फीचर को लॉन्च करने को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें