WhatsApp में आया बड़ा बग, गायब हो सकते हैं निजी फोटो-वीडियोज, तुरंत करें अपडेट

इंस्टैंट मल्टीमिडिया मैसेजिंग एप व्हाट्सएप में एक बार फिर से एक बग की खबर है। फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप में एक बग है जिसकी मदद से हैकर्स एक GIF फाइल के जरिए चैट गायब कर सकते है। इसकी जानकारी सिक्योरिटी रिसर्चर Awakened ने दी है। अंग्रेजी टेक वेबसाइट द नेक्स्ट वेब पर इसकी रिपोर्ट छपी है।
वहीं इस रिपोर्ट पर सफाई देते हुए व्हाट्सएप ने कहा है कि इस बग को पिछले महीने ही फिक्स कर लिया गया है। ऐसे में यूजर्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है। व्हाट्सएप ने अपने एक बयान में यह भी कहा है कि इस बग से किसी यूजर्स की निजता भंग नहीं हुई है। वहीं कंपनी ने अपने एक अरब यूजर्स को एप अपडेट करने के लिए कहा है।
ये भी पढ़ेंः Whatsapp पर गूगल की तरह करें सर्च, यह है सेटिंग करने का पूरा प्रोसेस
गिटहब पर प्रकाशित Awakened की रिपोर्ट के मुताबिक जीआईएफ फाइल के जरिए हैकर्स व्हाट्सएप को हैक करके गैलरी में जा सकते हैं और फोटो, वीडियो देख सकते हैं। दरअसल हैकर्स हैकिंग के लिए जिस GIF का इस्तेमाल कर रहे हैं उसमें वायरस है।
जीआईएफ फाइल भेजने के बाद हैकर्स व्हाट्सएप के जरिए यूजर्स द्वारा गैलरी के ओपन होने का इंतजार करते हैं और उसके बाद गैलरी में एंटर करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है यह बग व्हाट्सएप के 2.19.230 वर्जन में था, वहीं सिक्योरिटी पैच के साथ 2.19.244 जारी कर दिया गया है जिसमें यह बग नहीं है। यह बग एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और एंड्रॉयड 9.0 पर भी काम करता है।
- iLife की भारत में फिर से हुई वापसी, 20 हजार रुपये से कम में लॉन्च किया लैपटॉप
- Xiaomi Redmi 8 भारत में 9 अक्टूबर को लेगा एंट्री, मार्केट में मचाएगा धमाल, खास फीचर्स से होगा लैस
- Whatsapp पर गूगल की तरह करें सर्च, यह है सेटिंग करने का पूरा प्रोसेस
- Realme X2 Pro में दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेंगे 4 कैमरे, Oppo Reno को मिलेगी कड़ी टक्कर