WhatsApp: आ गया नया अपडेट, अब स्टेटस में कर सकेंगे लोगों को टैग
यह फीचर पहले से ही फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मौजूद है। WhatsApp ने इस नए फीचर की जानकारी अपने ब्लॉग में दी है। फिलहाल नए फीचर का अपडेट कुछ ही लोगों को मिला है लेकिन अगले सप्ताह तक यह सभी के लिए रिलीज हो जाएगा।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp ने स्टेटस को लेकर दो नए अपडेट जारी किए हैं। नए अपडेट के बाद आप WhatsApp स्टेटस में किसी को टैग कर सकेंगे और किसी के स्टेटस को री-शेयर भी कर सकेंगे। WhatsApp का यह फीचर धीरे-धीरे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए जारी किया जा रहा है।
नए अपडेट के बाद WhatsApp का स्टेटस काफी हद तक इंस्टाग्राम स्टोरीज जैसा हो चुका है लेकिन WhatsApp के साथ एक फायदा यह है कि आप प्राइवेट तरीके से किसी को टैग कर सकेंगे यानी जिसे आप टैग करेंगे सिर्फ वही देख सकेगा। किसी अन्य को पता नहीं चलेगा कि आपने किसे टैग किया है।
सबसे खास बात यह है कि यदि किसी ने अपने स्टेटस में आपको टैग किया है तो आप उस स्टेटस को री-शेयर कर सकेंगे यानी किसी दूसरे के स्टेटस को आप भी अपने स्टेटस में शेयर कर सकेंगे। यह फीचर पहले से ही फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मौजूद है। WhatsApp ने इस नए फीचर की जानकारी अपने ब्लॉग में दी है। फिलहाल नए फीचर का अपडेट कुछ ही लोगों को मिला है लेकिन अगले सप्ताह तक यह सभी के लिए रिलीज हो जाएगा।
- Good News: शॉर्ट्स के लिए YouTube ने किया अब तक का सबसे बड़ा एलान, टेंशन में मेटा
- Hibox Scam: हिबॉक्स स्कैम में एल्विश और भारती सिंह समेत नौ को मिला नोटिस, आखिर यह एप है क्या?
- Apple Store: भारत में खुलेंगे एपल के चार स्टोर, मेड इन इंडिया iPhone 16 Pro की बिक्री इसी महीने होगी शुरू
- Tech Tips: स्मार्टफोन है बैक्टीरिया का सबसे बड़ा अड्डा, घर पर ऐसे करें सफाई